फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

मुख्य आरोपी को रिमांड पर लेकर पुलिस ने बरामद की रायफल

Sun, 14 Jun 2020 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
crime
दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी मनोज को ले जाती पुलिस। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात/राजपुर। निर्बरी घाट पर खनन में बर्चस्व की जंग को लेकर हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने शनिवार को रिमांड पर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर भाल गांव के पास बंबी किनारे एक गड्ढे में मिट्टी से दबाकर रखी गई राइफल बरामद करने का दावा किया है। यह राइफल घटना में मारे गए विधनू कानपुर निवासी सेवानिवृत्त फौजी की है।
विज्ञापन

निर्बरी बालू घाट पर 28 मई को वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में गोली चली थी। इसमें एक पक्ष से जामू बिधनू कानपुर के सेवानिवृत्त फौजी ज्ञानेंद्र सिंह (45) व दूसरे पक्ष से सट्टी के गुलरेज (35) की गोली लगने से मौत हो गई थी। दोनों पक्षों ने आगरा के मनोज चौहान उर्फ मनोज यादव को नामजद किया था। उसे मैनपुरी में अवैध शस्त्र रखने में गिरफ्तार किया गया था। राजपुर पुलिस ने उसे रिमांड में लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। अदालत ने पुलिस को
विज्ञापन

शनिवार सुबह 10 से शाम चार बजे तक का रिमांड दिया था। रिमांड अवधि में अभियुक्त को अधिवक्ता को साथ रखने व पूरे समय वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मुख्य आरोपी को घटनास्थल निर्बरी घाट पर भी ले गई। इसके बाद थाने में एएसपी अनूप कुमार ने भी पूछताछ की। उसे शाम को चार बजे माती कोर्ट में पेश किया गया। एसओ राजपुर विक्रम सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी ने घटना में मारे गए सेवानिवृत्त फौजी की राइफल से गुलरेज को गोली मारने की बात स्वीकार की है।

हथकड़ी लगाकर पेशी पर एसओ से स्पष्टीकरण तलब
मनोज चौहान व उर्फ मनोज यादव को तारीख पर मैनपुरी जेल से माती कोर्ट लाया गया था। उसे मैनपुरी पुलिस लेकर आई थी। कोर्ट में हथकड़ी लगाकर उसे पेश करने पर सीजेएम कोर्ट ने नाराजगी जताई। उन्होंने राजपुर एसओ विक्रम सिंह को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। हालांकि एसओ विक्रम सिंह ने कोर्ट में बताया कि मनोज को मैनपुरी पुलिस हथकड़ी लगाकर लाई है। उनका इसमें कोई रोल नहीं है। एसओ ने बताया कि नोटिस मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed