{"_id":"5ee52a0c8ebc3e43067a64db","slug":"crime-akbarpur-news-knp5654025200","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में नौकरी के नाम पर दो युवकों से ठगे 8 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे में नौकरी के नाम पर दो युवकों से ठगे 8 लाख रुपये
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। कानपुर के दो युवकों ने उत्तर मध्य रेलवे में नौकरी का झांसा देकर आठ लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया था। आरोप है कि जवाहर नगर निवासी एक युवक ने पत्नी व रिश्तेदार की मदद से धोखाधड़ी की।
शनिवार को थाना पहुंचे कानपुर के मसवानपुर निवासी राहुल विश्वकर्मा व बर्रा निवासी विकास सैनी ने पुलिस को बताया कि जवाहर नगर निवासी एक व्यक्ति का दामाद कानपुर में किराये का मकान लेकर रहता था। जनवरी में उससे मुलाकात हुई तो उसने उत्तर मध्य रेलवे में प्रथम श्रेणी का अधिकारी होने की बात बताते हुए रेलवे में नौकरी दिलाने की बात कही।
राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि नौकरी के लिए कई किस्तों में पांच लाख रुपये दिए। विकास सैनी ने बताया कि दो लाख रुपये व एक लाख के जेवर दिए थे। फरवरी में उन्हें स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए बुलावा पत्र मिला।
विज्ञापन
इसके बाद सतीश आगरा के लोको अस्पताल ले गया। हालांकि वहां परीक्षण नहीं हुआ। दो माह से उसका फोन बंद है। मकान पर गए तो पता चला कि उसने मकान छोड़ दिया है। एसओ विद्या सागर सिंह ने बताया कि घटना उनके क्षेत्र से संबधित नहीं है।