{"_id":"5ee3d92b8ebc3e42b4102c81","slug":"crime-akbarpur-news-knp5652222130","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेहरा कूंचकर बच्चे की बेरहमी से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेहरा कूंचकर बच्चे की बेरहमी से हत्या
विज्ञापन
बच्चे की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। भैंसायां गांव के छह वर्षीय बच्चे का चेहरा कूंचकर हत्या कर दी गई। गुरुवार शाम वह खेलते हुए लापता हो गया था। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव के बाहर बोरवेल के पास पड़ा मिला। एसपी ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की। डॉग स्क्वॉयड बुलाकर हत्यारे का सुराग लगाने की कोशिश की गई। पिता ने एक युवक पर शक जताते हुए अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है।
भैसायां निवासी किसान सुनील कुमार ने बताया कि उसका छह वर्षीय बेटा कक्षा एक का छात्र हैप्पी गुरुवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। काफी देर तक वह घर नहीं आया। तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह पुलिस को इसकी सूचना दी। इसी बीच गांव के बाहर रामबाबू संखवार के बोरवेल के पास उसका खून से सना शव पड़ा मिला। उसके चेहरे पर किसी वस्तु से कई वार करके हत्या की गई है। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
एसपी अनुराग वत्स ने मौके पर जाकर परिजनों से जानकारी ली। सुराग लगाने के लिए माती से डॉग स्क्वॉयड बुलाया गया। वह घटना स्थल से कुछ दूर एक बगीचे तक गया। वहां बीयर की बोतलें पड़ी मिलीं। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। बच्चे के पिता ने गांव के एक युवक पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि बच्चे की हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
कुकर्म की आशंका जताई
घर के बाहर खेल रहे हैप्पी को गांव के ही एक युवक के साथ देखा गया था। ग्रामीणों ने यह जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। परिजनों ने बताया कि यह युवक हैप्पी को अक्सर कुछ रुपये देता था। इससे हैप्पी उसे देख कर तुरंत पास चला जाता था। परिजनों ने युवक पर कुकर्म करने की भी आशंका जताई है। अंकुश बकरा चोरी करने में जेल जा चुका है।
बेटे का शव देख बेसुध हुई मां
सुनील के दो बेटी व दो बेटा थे। हैप्पी बीच का था। सबसे बड़ा बेटा प्रांशु (12), बेटी आकांक्षा (8), सौम्या (4) हैं। पढ़ने में सबसे ज्यादा हैपी होशियार था। बेटे का शव देख मां सुमन गश खाकर गिर गई। पिता सुनील भी बिलखते रहे। ग्रामीणों ने उन्हें ढांढस बंधाते रहे। किसी से कोई रंजिश न होने व खेती करके परिवार कर जीवन यापन करने वाले सुनील ने यह सोचा भी नहीं था कि मासूम बेटेे की हत्या कर दी जाएगी। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है।
दावा 24 घंटे में होगा खुलासा
कानपुर देहात। बच्चे की निर्मम हत्या की घटना से हर कोई आहत है। परिजनों को बिलखता देख हर कोई हत्या का जल्द खुलासा कर हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय व सीओ राजाराम चौधरी ने 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा करने का दावा किया है।