फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cricketers from Kanpur, Jalaun, Firozabad, Agra showcased their talent.

Kanpur News: कानपुर, जालौन, फिरोजाबाद, आगरा के क्रिकेटरों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 12 Jul 2026 02:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Cricketers from Kanpur, Jalaun, Firozabad, Agra showcased their talent.
कानपुर। यूपी टी-20 लीग की फ्रेंचाइजी कानपुर सुपरस्टार्स के ट्रायल में कानपुर, जालौन, फिरोजाबाद, आगरा के क्रिकेटरों ने जोर लगाया। उन्होंने बल्लेबाजी, गेंदबाजी, विकेट कीपिंग, क्षेत्ररक्षण की प्रतिभा दिखाई। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को लीग में फ्रेंचाइजी की ओर से खेलने का मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन

फ्रेंचाइजी के अधिकारियों के अनुसार कुल 634 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था। पहले दिन 397 खिलाड़ी चयन प्रक्रिया में शामिल हुए। रविवार को अन्य खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। ट्रायल की प्रक्रिया विशेषज्ञ चयन समिति (पैनल ऑफ सेलेक्टर्स) की निगरानी में हुई। यूपी टी-20 लीग के चौथे संस्करण से पहले कानपुर सुपर स्टार, गोरखपुर लायंस, काशी रुद्रास, लखनऊ फाल्कंस, नोएडा सुपर किंग्स और मेरठ मैवेरिक्स ओपन ट्रायल के जरिए अपनी बेंच स्ट्रेंथ मजबूत करने में जुटी हैं। उभरते खिलाड़ियों को यूपी टी-20 के लिए चुन रही हैं। वह बेहतर प्रदर्शन कर मिनी ऑक्शन तक पहुंचने का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरेंगे। ट्रायल का अगला चरण आगरा में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed