क्रिकेटर कांबली की पत्नी और सिंगर अंकित के पिता के बीच विवाद से बॉलीवुड और खेल जगत में हलचल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी विनोद कांबली और उनकी पत्नी एंड्रिया हेविट के खिलाफ मुंबई पुलिस में मारपीट का मामला दर्ज कराया गया है। बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी के पिता आरके तिवारी ने बांगुर नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मूल रूप से यूपी के कानपुर शहर निवासी आरके तिवारी ने अपनी शिकायत में आरोप लगया है कि विनोद कांबली की पत्नी ने मॉल में उन्हें पंच मारा था। हालांकि इस पूरे वाकये का वीडियो भी सामने आ गया है, जिसमें एंड्रिया आर.के. तिवारी के पंच जड़ती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अंकित तिवारी के पिता एक बच्चे के साथ नजर आते हैं। एंड्रिया भी वीडियो में दिखती हैं और उनकी पीठ अंकित तिवारी के पिता की ओर है। वीडियो में जैसे ही अंकित के पिता एंड्रिया के पीछे से निकलते हैं तो एंड्रिया का एकदम से रिएक्शन आता है और वह उन्हें पंच जड़ देती हैं। इस फुटेज के बाद ये वीडियो पुलिस को असल हकीकत जानने का मौका मिल सकता है। यह घटना रविवार की और मलाड मॉल की है। इस तरह वीडियो आ जाने से पुलिस के लिए सच का पता लगाना आसान होगा। वैसे कांबली का तिवारी फैमिली के साथ गुस्सा करते हुए वीडियो भी सामने आ गया है।
सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन....
अंकित तिवारी- जैसा कि मैंने पहले कहा था, विशेष रूप से मेरे सेलिब्रिटी दोस्तों के लिए सोशल मीडिया पर आने के लिए
As I said earlier it takes lot of guts to come on social media specially for my celebrity friends as their goodwill will be on stake. Thanks a lot @manojmuntashir bhaiya for your msg & support and love towards my family. https://t.co/2dh2WOFbhj
विज्ञापन विज्ञापन— Ankit Tiwari (@officiallyAnkit) July 2, 2018
मीका सिंह- मैंने वीडियो को तीन बार देखा और मैं.....
I saw the video thrice and I couldn’t see @officiallyAnkit ‘sfather misbehaving or inappropriatly touching that lady as there was enough space btw the both of them.https://t.co/fmxkZR7n8P
— King Mika Singh (@MikaSingh) July 2, 2018
मनोज मुंतशिर- अगर आपको लगता है कि @officiallyAnkit के पिता कल के हमले में पीड़ित थे, दुख की बात है कि आप गलत हैं। असली पीड़ित अंकित की 3 साल की भतीजी परी है।
If you thought @officiallyAnkit 's father was a victim in yesterday's assault,sadly you are mistaken.Real victim is Ankit's 3 years old niece Pari. @MumbaiPolice is one of the best in the world.Can we expect action against those who make our kids and senior citizens feel unsafe. pic.twitter.com/auz4b6xaKm
— Manoj Muntashir (@manojmuntashir) July 2, 2018
अमर चंद्रा- निश्चित तौर पर वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ भी गलत नहीं किया गया ...
पूरे प्रकरण पर जिस शालीनता का परिचय @officiallyAnkit जी के पिता ने दिया है वह सराहनीय है,निश्चित तौर पर वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ भी गलत नहीं किया गया फिर जिस तरह सार्वजनिक रूप से मारा और धमकाया गया है वह बहुत ही शर्मनाक है,याद रखिये हमेशा पुरुष ही गलत नहीं होते 😡 🙏
— Amar Chandra (@iamAMARCHANDRA) July 2, 2018
अभिषेक मिश्रा- जैसा कांबली और उनकी पत्नी का कहना है कि
जैसा कांबली और उनकी पत्नी का कहना है कि @officiallyAnkit के पिता ने उनके साथ छेड़छाड़ की तो उन्होंने उनके खिलाफ FIR क्यों नहीं की ? और कानून स्वयं हाथ में लेकर बुर्जुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट की और गालियां दी..क्या इस पर कांबली और उनकी पत्नी के खिलाफ कार्यवाही नहीं होनी चाहिए ? https://t.co/N0csayg19O
— Abhishek Mishra (@Abhishek_Mshra) July 2, 2018