फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cric IT Strike Zone Crowned Under-15 Cricket Tournament Champion

Kanpur News: क्रिक आईटी स्ट्राइक जोन बना अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट चैंपियन

Wed, 10 Jun 2026 02:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Cric IT Strike Zone Crowned Under-15 Cricket Tournament Champion
कानपुर। क्रिक आईटी स्ट्राइक जोन ने खांडेकर क्रिकेट एकेडमी को दो विकेट से हराकर प्रथम अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता है। यह मुकाबला सोमवार रात को वीएसएसडी कॉलेज खेल मैदान पर हुआ।
विज्ञापन

खांडेकर क्रिकेट एकेडमी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.4 ओवर में 145 रन पर सिमट गई। सत्यम यादव ने शानदार 51 रन बनाए, जबकि देव दुबे ने 39 और अयमन ने 19 रन की पारी खेली। क्रिक-आईटी स्ट्राइक जोन की ओर से दीपक यादव, सुमित पाल और अंबुज ने तीन-तीन विकेट झटके।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिक-आईटी स्ट्राइक जोन की टीम ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन करते हुए 23.5 ओवर में आठ विकेट पर 146 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। आयुष कुमार ने 29, दीपक यादव ने 27, हर्ष राजपूत ने 26 और पवन यादव ने 25 रन बनाए। सत्यम यादव ने तीन विकेट लिए, जबकि नवीन ने दो और हर्षवर्धन और देव दुबे ने एक-एक विकेट हासिल किया। दीपक श्रीवास्तव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed