फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   creating hype for selling kits of dengue spread

किट बेचने के लिए 'डेंगू का भौकाल'

Mon, 19 Sep 2016 07:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 19 Sep 2016 07:48 PM IST
विज्ञापन
creating hype for selling kits of dengue spread
यूपी में डेंगू का प्रकोप
उत्तर प्रेदश में डेंगू के प्रकोप से ताबड़तोड़ हो रही मौतों को अनदेखा करते हुए राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने विवादास्पद बयान दिया है। स्वास्थ्य मंत्री सुधीर रावत ने कहा, 'डेंगू को महज हौव्वा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, कंपनियां और डॉकटर मिलकर डेंगू जांच की किट बेचने की साजिश रच रहे हैं। हर बुखार डेंगू नहीं है। और तो और डेंगू से मरने वालों की संख्या भी ज्यादा नहीं है।' 
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि लोगों को डेंगू कहकर डराया जा रहा है। राज्य में आलम है कि लोग साधारण मच्छर से भी घबराने लगे हैं। डीजी पीजी कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग की ओर से सोमवार को मर्चेंट चैंबर हॉल में ‘सामाजिक विकास में धर्म एवं अध्यात्म की भूमिका’ विषय पर आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन करने के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने यह बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलेरिया, टॉयफाइड सरीखे बुखार को भी डेंगू, चिकनगुनिया बताया जा रहा है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। सपा में कलह पर वे कुछ नहीं बोले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed