Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Craft Route Exhibition: Governor said Craft University will be opened, artisans will get degrees

क्राफ्ट रूट प्रदर्शनी: राज्यपाल बोलीं- खुलेगी क्राफ्ट यूनिवर्सिटी, हस्तशिल्पियों को मिलेगी डिग्री

Sat, 04 Oct 2025 11:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 04 Oct 2025 11:12 PM IST
सार

कन्वेंशन सेंटर में क्राफ्ट रूट प्रदर्शनी लगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया। 

विज्ञापन
Craft Route Exhibition: Governor said Craft University will be opened, artisans will get degrees
क्राफ्ट रूट प्रदर्शनी में शामिल हुईं राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अक्सर हस्तशिल्प का काम करने वालों के पास कोई डिग्री नहीं होने की बात कही जाती है। इसे दूर करने के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट यूनिवर्सिटी स्थापित करनी है। दो-तीन महीने में इस संबंध में सारे बिंदु तय हो जाएंगे। इससे हस्तशिल्पियों को डिग्री मिलेगी। हालांकि हस्तशिल्पी की कला के प्रति समझ ही उसकी डिग्री होती है। यह बातें शनिवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने ग्रामश्री संस्था की ओर से चुन्नीगंज स्थित कन्वेंशन सेंटर में लगी क्राफ्ट रूट प्रदर्शनी के उद्घाटन के दौरान कहीं।
विज्ञापन


प्रदर्शनी पहले लाजपत भवन प्रांगण में लगनी थी लेकिन बारिश की वजह से इसे कन्वेंशन सेंटर में शिफ्ट किया गया। दो घंटे के अंदर प्रदर्शनी शिफ्ट किए जाने पर राज्यपाल ने अधिकारियों के टीम वर्क और तत्परता की तारीफ की। उद्घाटन से पहले प्रार्थना हुई। राज्यपाल ने कहा कि प्रदर्शनी में 27 राज्यों से अधिक जगहों के हस्तशिल्पी आए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

Craft Route Exhibition: Governor said Craft University will be opened, artisans will get degrees
क्राफ्ट रूट प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
जब से अमेरिका में टैरिफ बढ़ाया गया है तब से लगा कि हमें अपनी चीजों को अपने ही देश में आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि हमें लुप्तप्राय परंपरागत उत्पादों को बचाना है। बताया कि 2001 में गुजरात में आए कच्छ के भूकंप के बाद ग्रामश्री का गठन कर स्थानीय हस्तशिल्पियों के कार्य को आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन

Craft Route Exhibition: Governor said Craft University will be opened, artisans will get degrees
क्राफ्ट रूट प्रदर्शनी में शामिल हुईं राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला
हर प्रदर्शनी के बाद उत्पादों की बिक्री के संबंध में समीक्षा की जाती है। जिस हस्तशिल्पी को जोड़ा जाता है उससे कहा जाता है कि घर के पुरुष शराब, पान मसाला छोड़े, बेटियों को पढ़ाएं। प्रार्थना के बाद काम शुरू करें। उन्होंने बताया कि गुजरात में साड़ी बैंक बनाए गए हैं।

 
विज्ञापन

Craft Route Exhibition: Governor said Craft University will be opened, artisans will get degrees
क्राफ्ट रूट प्रदर्शनी में शामिल हुईं राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला
इनका संचालन झोपड़पट्टी में रहने वाली महिलाएं करती हैं। यहां राज्यपाल ने हर स्टाल का निरीक्षण किया। इस मौके पर ग्रामश्री की संस्थापक अनारबेन पटेल ने कहा कि प्रदर्शनी आठ अक्तूबर तक चलेगी। इसमें सौ प्रकार के हस्तशिल्प उत्पाद हैं। सीएसजेएमयू को उन्होंने क्रॉफ्ट सेक्टर बनाने की सलाह दी। इस मौके पर कुलपति डॉ. विनय पाठक तथा अन्य विश्वविद्यालयों के कुलपति और अधिकारी मौजूद रहे।

 

Craft Route Exhibition: Governor said Craft University will be opened, artisans will get degrees
क्राफ्ट रूट प्रदर्शनी में शामिल हुईं राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला
चूड़ियां बनाना सबसे पहले बेटियों को सिखाते
2013 में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करने वाले जयपुर के आवाज मोहम्मद लाख की चूड़ियां बनाते हैं। उनका कहना है कि वह पहले बेटियों को चूड़ी बनाने की कला सिखाते हैं जिससे वह किसी परिस्थिति से निपटने के लिए सक्षम रहें। उनकी बेटी गुलरुख सुल्तान को भी यूनेस्को अवार्ड समेत कई पुरस्कार हस्तशिल्प के लिए मिल चुके हैं। वह सात पीढि़यों से यह काम कर रहे हैं और 25 देश घूम चुके हैं। लंदन, पेरिस, जापान समेत विभिन्न देशों में उनकी चूड़ियों की मांग है।

कपड़े पर उतारी रामायण और हनुमान चालीसा
भीलवाड़ा के नंदू शर्मा ने रामायण और हनुमान चालीसा को चित्र के रूप में एक चादरनुमा कपड़े पर बखूबी सजीव कर दिया। उन्होंने बताया कि रामायण को चित्र के रूप में उतारने में छह महीने लगे और सात कलाकारों ने काम किया। इसी तरह सचित्र हनुमान चालीसा को ढाई महीने में तीन कलाकारों ने कपड़े पर उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed