फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cracks in KDA's apartment within four years, HBTU will investigate residency apartment

कानपुर: चार साल में ही केडीए के अपार्टमेंट में आई दरारें, एचबीटीयू करेगा रेजीडेंसी अपार्टमेंट की जांच

Fri, 02 Sep 2022 01:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 02 Sep 2022 01:12 PM IST
सार

केडीए के किदवई नगर ओ ब्लाक स्थित रेजीडेंसी अपार्टमेंट को बने हुए चार साल ही हुए हैं, लेकिन अपार्टमेंट के पार्किंग स्थल की बीम में अभी से दरारें पड़ गई हैं। इससे घबराए फ्लैट ओनर्स ने कमिश्नर से पार्किंग की बीम में दरार आने की शिकायत की है।
 

विज्ञापन
Cracks in KDA's apartment within four years, HBTU will investigate residency apartment
केडीए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में केडीए की तरफ से किदवई नगर और ब्लॉक में चार साल पहले बनवाए गए केडीए रेजीडेंसी ब्लॉक नंबर ए के एक टॉवर की पार्किंग की बीम में दरार आने की शिकायत कमिश्नर से की गई है। इसे लेकर फ्लैट मालिकों और उनके परिजन परेशान हैं। उधर के केडीए ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच एचबीटीयू से कराई जा रही है। कमिश्नर ने 10 सितंबर तक जांच रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन

केडीए रेजिडेंसी ए ब्लॉक प्लॉट ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बीबी सिंह के अनुसार उस दिन पहले पार्किंग की बीम में दरार नजर आई। इससे एसोसिएशन के सदस्य और उनके परिजन परेशान हैं। घटिया निर्माण की आशंका है और बैठक करने के बाद कमिश्नर डॉ. राजशेखर को प्रार्थना पत्र दिया गया है। कमिश्नर ने केडीए को जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

केडीए जोन चार के अधिशासी अभियंता धीरेंद्र बाजपेई ने बताया कि निर्माण के दौरान गुणवत्ता में कोई कमी नहीं रही है और न ही कोई विशेष दरार पड़ी है, बल्कि प्लास्टर उखाड़ने की सूचना है। फिर भी फ्लैट मालिकों की संतुष्टि के लिए एचबीटीयू से जांच कराई जा रही है। जांच टीम दोपहर या शाम को मौके पर जाएगी। उसके बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

ये है मामला
किदवई नगर ओ ब्लॉक में चार साल पहले केडीए ने अपार्टमेंट बनाए थे, जिसके पार्किंग स्थल की बीम में दरारें पड़ने लगी हैं। वहीं,  एक जगह का प्लास्टर भी उखड़ गया है, जिससे फ्लैटों में रहने वाले परिवार घबराए हुए हैं। इसी सदंर्भ में कमिश्नर ने केडीए को जांच कराने के आदेश दिण् हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed