फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crackers

घर में जमा तीन क्विंटल पटाखा पुलिस ने पकड़ा

Thu, 29 Oct 2020 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
crackers
crackers - फोटो : PUKHRANYA
पुखरायां (कानपुर देहात)। कस्बे के शिवाजी नगर स्थित घर में त्योहार में बिक्री के लिए एकत्रित किए जा रहे दो क्विंटल 93 किलो पटाखा का स्टाक पुलिस ने छापा मारकर जप्त किया है। पुलिस ने पटाखा स्टाक करने में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ विस्फोटक सामग्री रखने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

त्योहरों के नजदीक आते ही पटाखा व्यावसाइयों ने बिक्री के लिए स्टाक करना शुरू कर दिया है। कानपुर, औरैया से पटाखा लाकर किसी खतरे से बेखबर होकर एकत्रित किए जा रहे हैं। इनकी बिक्री करवाचौथ के त्योहार से शुरू हो जाती है। जबकि स्थानीय प्रशासन ने अभी तक किसी भी दुकानदार को पटाखा बिक्री की अनुमति नहीं दी है। बिक्री के लिए अनुमति मिलने के कयास में पहले से ही पटाखा व्यावसाई तैयारियां कर रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बा चौकी इंचार्ज अतुल गौतम ने बताया कि बुधवार की शाम शिवाजी नगर निवासी शीलू त्रिवेदी के मकान में पटाखों का स्टाक किए जाने की मुखबिर ने सूचना दी थी। उन्होंने पुलिस बल के साथ पहुंच कर छापा मारा। मौके पर दो क्विंटल 93 किलो 400 ग्राम वजन के पटाखे बरामद हुए हैं। मौके से पटाखा व्यवसाय करने वाले गृहस्वामी शीलू त्रिवेदी को गिरफ्तार किया गया है। विस्फोटक सामग्री एकत्रित किए जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed