{"_id":"5ff5fec45cf7176ba68019ff","slug":"cppnet-2020-entrance-exam-today-apart-from-saifai-examination-in-lucknow-kanpur-agra-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीपीनेट-2020 प्रवेश परीक्षा आज, सैफई के अलावा लखनऊ, कानपुर, आगरा, नोएडा में भी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीपीनेट-2020 प्रवेश परीक्षा आज, सैफई के अलावा लखनऊ, कानपुर, आगरा, नोएडा में भी परीक्षा
Thu, 07 Jan 2021 10:43 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:43 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित पैरामेडिकल विज्ञान महाविद्यालय, फार्मेसी महाविद्यालय एवं नर्सिंग महाविद्यालय के विभिन्न डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की सीपीपीनेट-2020 प्रवेश (कंबाइंड पैरामेडिकल फार्मेसी एंड नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा आज होगी। कंप्यूटर बेस्ड यह टेस्ट 07 जनवरी को दोपहर 01 बजे से लेकर शाम 03:00 बजे तक होगी।
कुलसचिव सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा प्रदेश के चार शहरों के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी। इनमें लखनऊ, कानपुर, आगरा एवं नोएडा शामिल हैं। कुलसचिव ने सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश करने का समय सुबह 11 बजे से लेकर 12:30 बजे तक निर्धारित है।
इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सीपीपीनेट-2020 प्रवेश परीक्षा में बायोमेट्रिक उपस्थिति के लिए अभ्यर्थी अपने हाथों एवं अंगुलियों पर मेहंदी, डाई, वैक्स, क्रीम इत्यादि का इस्तेमाल कतई न करें। ऐसे अभ्यर्थी जो इन नियम का पालन नहीं करेंगे, उन्हें प्रवेश परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वाले अभ्यर्थी 07 जनवरी को 10 बजे तक ही सीपीपीनेट-2020 की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बताया सीपीपीनेट-2020 से संबंधित सभी सूचनायें विश्वविद्यालय तथा सीपीपीनेट की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी। स्क्रूटनी परीक्षा परिणाम, मेरिट सूची, काउंसलिंग एवं अन्य संबंधित सूचना के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट को समय- समय पर देखते रहें।