{"_id":"3508b3e9f7c6dafdf4c08a6af9398979","slug":"cpmt-paper-leaks-five-other-students-involve-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीएमटी पर्चा लीक में पांच और छात्र शामिल!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीएमटी पर्चा लीक में पांच और छात्र शामिल!
अमर उजाला कानपुर
Updated Fri, 05 Jun 2015 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीपीएमटी परीक्षा का पर्चा लीक कराने के मामले में पांच और चिकित्सा छात्रों के शामिल होने की आशंका है। गुरुवार को लखनऊ एसटीएफ ने जीएसवीएम मेडिकल कालेज आकर इन स्टूडेंट के स्केच सौंपे। जेल में बंद चिकित्सा छात्र अंशुमान मिश्रा के बारे में पड़ताल करने के साथ ही कॉलेज प्रशासन से इन स्केच से मिलते - जुलते छात्रों के बारे में जानकारी मांगी है। इससे कॉलेज में खलबली मच गई है।
लखनऊ एसटीएफ ने नौ दिन पहले सीपीएमटी परीक्षा के दौरान लखनऊ में ही एक स्थान से अंशुमान मिश्रा को पर्चा लीक कराने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अंशुमान जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर का छात्र है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया था। सूत्रों के अनुसार एसटीएफ ने अंशुमान और इस स्कैंडल से जुड़े लोगों से पूछताछ के आधार पर पांच स्केच जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि इस स्कैंडल में पांच अन्य चिकित्सा छात्र शामिल हैं। इन छात्रों के जीएसवीएम मेडिकल कालेज होने का शक है। इसके मद्देनजर एसटीएफ के एक सीओ और इंस्पेक्टर दोपहर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज आए। स्टूडेंट सेक्शन पहुंचकर उन्होंने कर्मचारियों को स्केच दिखाया। उनसे इन्हें पहचानने का आग्रह किया। बाद में एसटीएफ स्टूडेंट सेक्शन से संबंधित अफसरों से मिली। हालांकि मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डॉ. नवनीत कुमार ने इसकी जानकारी देने से इनकार किया है।