फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cpi opposes Barack obama

बराक ओबामा का भाकपा ने फुंका पुतला

Sun, 25 Jan 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात Updated Sun, 25 Jan 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
cpi opposes Barack obama
भारतीय
विज्ञापन
कम्युनिस्ट पार्टी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा मुर्दाबाद के नारे लगाए। सम्राज्यवाद की खिलाफत करते हुए ओबामा का पुतला आग के हवाले कर दिया। जिले में कम्युनिस्टों का विरोध देर शाम तक जारी रहा।

शनिवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने अकबरपुर कस्बे में जुलूस निकाला। सम्राज्यवाद और विदेशी ताकतों के खिलाफत कर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की तीखी निंदा की।

  संगठन के जिला मंत्री राजेंद्र दत्त शुक्ल ने कहा भाजपा नेतृत्व वाली सरकार अमेरिकी परस्त नीरियों के विरोध में है। अमेरिका भारत के अंदरूनी मामलों में दखल कर रहा है।

कम्युनिस्टों ने अमेरिकी हस्तक्षेप बंद किए जाने की मांग की है। गणतंत्र दिवस पर अमेरिकी राष्ट्रपति को मुख्य अतिथि बनाए जाने का कम्युनिस्टों ने विरोध किया। इसके बाद अकबरपुर ओवरब्रिज के नीचे ओबामा का फूस का पुतला बनाकर उसे आग के हवाले कर दिया।

इस दौरान हरिमोहन त्रिपाठी, रामशंकर कुशवाहा, मोतीलाल भारती, जियालाल यादव, रामऔतार भारती, रणजीत सिंह सेंगर, गुरुप्रसाद सचान, जगरुप सिंह गौर, राजेश कठेरिया, कैप्टन रामशंकर सिंह यादव, विश्वनाथ सिंह भदौरिया, कामरेड राजेश कठेरिया, रामशेखर वर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed