फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cow wrestling with pigs unique tradition in hameerpur

यहां सदियों से चली आ रही ‘गाय-सुअर की कुश्ती’ परम्परा

Wed, 02 Nov 2016 12:15 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 02 Nov 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
cow wrestling with pigs unique tradition in hameerpur
गाय के साथ सुअर की भी होती है पूजा
यम द्वितीया के अवसर पर हमीरपुर के तपोभूमि में सदियों से चली आ रही ‘गाय-सुअर की कुश्ती’ परम्परा का निर्वहन जोश और उत्साह के साथ किया जा रहा है।  
विज्ञापन

हर साल की तरह इस साल भी सदियों पुरानी परंपरा का साक्षी बना तपोभूमि ग्राउंड। गाय और सुअर की लड़ाई में अछाई की प्रतीक गाय जीती और बुराई का प्रतीक सुअर हार गया। मौका था गोवर्धन पूजा और यम द्वितीया का।

विज्ञापन

हमीरपुर की तमाम जगहों पर ग्रामीणों ने इस परंपरा का हर्षोल्लास के साथ निर्वाह किया। जिस व्यक्ति की गाय जीती, उसके मालिक को नकद पुरस्कार दिया गया। ग्वालों ने मुफ्त में लोगों को दूध का वितरण किया। लोगों ने बड़े ही चाव व प्रसाद भाव से दूध के लिए कतारबद्ध होकर दूध लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए निभाई जाती है ये परम्परा
हमीरपुर के चंद्र प्रकाश यादव, सुनील, जग्गा आदि ने बताया कि गाय-सुअर लड़ाई की परंपरा बाप-दादा के जमाने से चली आ रही है। इसे बुराई पर अछाई के विजय के रूप में मनाया जाता है। सोनू ने बताया कि उनके पूर्वज बताते थे कि एक बार सुअर के रूप में एक दैत्य ने पृथ्वी पर यदुवंशियों के ऊपर घोर अत्याचार किया। भगवान कृष्ण ने गौ का रूप धारण कर अपने खुरों से उसका वध कर दिया। तभी से इसे निभाने की परंपरा चली आ रही है। इसमें गाय के साथ सुअर की भी पूजा की जाती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed