{"_id":"614b8c848ebc3e08fd102eac","slug":"cow-suddenly-came-on-the-highway-bike-rider-dies-after-colliding-fellow-injured-akbarpur-news-knp653827874","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर अचानक आ गई गाय, टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर अचानक आ गई गाय, टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के कृपालपुर के पास हाईवे पर गाय से टकरा कर बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
लड़ुआपुर डेरापुर निवासी पंकज (30) बाइक से अपने साथी गांव के ही सुशांत विश्नोई के साथ किसी काम से गुरुवार सुबह अकबरपुर जा रहा था। रास्ते में कृपालपुर गांव के पास हाईवे पर अचानक गाय आ गई।
इससे अनियंत्रित होकर वह गाय से टकरा कर गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एनएचआई की एंबुलेंस से पंकज व सुशांत को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
वहां डाक्टर ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। सुशांत को भर्ती कर उपचार शुरू किया। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।