फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cow smuggler injured by bullet in encounter, police had kept a reward of Rs 10,000, two policemen also injured

Hardoi: मुठभेड़ में गोतस्कर गोली लगने से हुआ घायल, पुलिस ने रखा था दस हजार का इनाम, दो पुलिसकर्मी भी जख्मी

Sun, 14 Jan 2024 08:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 14 Jan 2024 08:17 PM IST
सार

Hardoi News: कासिमपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दस हजार के इनामी गोतस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं, मुठभेड़ के दौरान कासिमपुर थाने के दीवान रामआसरे और राघवेंद्र भी चोटिल हुए हैं। मौके से बिना नंबर प्लेट की बाइक भी बरामद की गई है।

विज्ञापन
Cow smuggler injured by bullet in encounter, police had kept a reward of Rs 10,000, two policemen also injured
मुठभेड़ में इनामी गोतस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में दस हजार रुपये का इनामी गोतस्कर मुठभेड़ के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल गोतस्कर को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है। घटना की जानकारी पर पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

बीती 26 नवंबर को आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कासिमपुर थाना क्षेत्र में एक ट्रक लावारिस अवस्था में खड़ा मिला था। इस ट्रक में बड़ी संख्या में मवेशी थे। इनमें से कुछ मवेशियों की मौत भी हो गई थी। घटना का खुलासा करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र की टीम को लगाया गया था।
विज्ञापन

उनकी टीम ने 19 दिसंबर को उक्त मामले में कानपुर देहात के सट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत अफसरिया निवासी सद्दाम हुसैन और उसके साथी औरैया जनपद के अजीतमल थाना क्षेत्र के इस्लामनगर बाबरपुर निवासी तनवीर को गिरफ्तार किया था। इस मामले में कानपुर देहात के सट्टी थाना क्षेत्र के अफसरिया निवासी गुलफाम उर्फ मिचऊ की तलाश पुलिस को थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसओजी और सर्विलांस टीम को भी सक्रिय किया गया
उस पर दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। एसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि रविवार को कासिमपुर थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोतस्करी में शामिल रहा गुलफाम उर्फ मिचऊ बाइक से गौसापुर पुल के पास से निकलने वाला है। इस सूचना पर एसओजी और सर्विलांस टीम को भी सक्रिय किया गया।

थाने के दो दीवान भी जख्मी, बिना नंबर प्लेट की बाइक भी बरामद
कासिमपुर थाना क्षेत्र में कलरावा सर्वे नहर मार्ग पर बाइक सवार गुलफाम को पुलिस ने घेर लिया। इस पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से गलफाम घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। मुठभेड़ के दौरान कासिमपुर थाने के दीवान रामआसरे और राघवेंद्र भी चोटिल हुए हैं। मौके से बिना नंबर प्लेट की बाइक भी बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed