फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   COW shelter,cow dead

सूखा भूसा और गंदे पानी से बीमार हो रहे गोवंश

Mon, 01 Mar 2021 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
COW shelter,cow dead
नगीनाबांगर स्थित गोवंश आश्रय स्थल की नांद में पड़ा सूखा चारा व बंधे गोवंश। - फोटो : PUKHRANYA
बरौर/मूसानगर। तीन दिनों में भोगनीपुर तहसील क्षेत्र की गोशालाओं में दो गोवंशों की मौत के बावजूद स्थिति बद से बदतर है। आश्रय स्थालों में गोवंश चारे के नाम पर सूखा भूसा और गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। अव्यवस्था होने के बाद भी अधिकार ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में गोवंश बीमार हो रहे हैं। प्रशासक बने सचिव गोआश्रय स्थलों की सही देखभाल नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, आश्रयस्थल में जानकारी करने पर गोसेवक झगड़े पर आमदा हो जाते हैं।
विज्ञापन

बहरई गोवंश आश्रय स्थल में 53 गोवंश हैं। यहां पर गुरुवार को एक गाय की मौत हो गई थी। गोशाला में गोवंशों को सूखा भूसा खिलाया जा रहा है। गोवंश आश्रय स्थल में गोबर डालने के लिए दो गड्ढे हैं। इसके बावजूद परिसर में गोबर के ढेर लगे है। गंदगी फैल रही है। गोवंशों को पिलाए जाने के लिए बनी पानी की टंकी में गंदा पानी भरा है। यहां के गोसेवक पप्पू ने बताया कि गोवंशों की संख्या अधिक होने से परेशानी होती है।
विज्ञापन

निगोही गांव स्थित गोवंश आश्रय स्थल में भी गोवंशों को सूखा भूसा व सूखी कर्बी खिलाई जा रही है। गोबर के ढेर परिसर में लगे हैं। टंकी में गंदा पानी भरा है। गोसेवक धनीराम ने बताया कि गोवंश आश्रय स्थल में 65 गोवंश बंद है। निगोही गोवंश आश्रय स्थल में बीते शनिवार को एक गोवंश की मौत हो गई थी। अमरौधा के नगीना बांगर गांव स्थित गोवंश आश्रय स्थल के गोसेवक बलवानसिंह ने बताया कि आश्रय स्थल में 61 गोवंश बंद है। आश्रय स्थल में कटी सूखी कर्बी का ढेर लगा है। गोवंशों को खिलाया जा रहा है। जिससे गोवंश कमजोर हो रहे हैं। यहां भी टंकी में गंदा पानी भरा हुआ है। गोवंश स्थल बहरई में 30 की क्षमता है 53 गोवंश बंद हैं। निगोही में 40 की क्षमता है 65 गोवंश बंद हैं। नगीना बांगर में 55 की क्षमता है 61 गोवंश बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूखा भूसा हो या सूखी कर्बी उसमें दाना, चोकर और हरा चारा मिलाए जाने से मवेशी पेट भरकर खा लेते हैं। जिससे गोवंश का का स्वास्थ्य नहीं बिगड़ता। सूखा चारा मवेशी पेट भर नहीं खा पाते जिससे वह कमजोर हो जाते हैं। भूसा का विकल्प कर्बी है। क्षमता से अधिक गोवंशों के बंद होने पर परेशानी होती है।

- डॉ. राजेश कटियार व डॉ. रेनू सचान पशु चिकित्साधिकारी
नगीना बांगर स्थित गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया है। जहां सुविधाएं ठीक हैं। बहरई व निगोही गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण करके जो खामियां होंगी उनको दूर कराया जाएगा।
- रामशंकर वर्मा तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed