फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cow milk party on roza iftaar in kanpur

रोजा इफ्तार में ‘काऊ मिल्क पार्टी की अपील’, अमन और भाईचारे का दिया जाएगा पैगाम

Sat, 27 May 2017 08:46 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 27 May 2017 08:46 AM IST
विज्ञापन
cow milk party on roza iftaar in kanpur
मुस्लिम मंच के पदाधिकारी काऊ मिल्क पार्ट करते हुए

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की मुस्लिम शाखा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने रोजेेदारों से रोजा रखकर गाय के दूध से इफ्तार करने की अपील की है। इसके लिए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कानपुर प्रांत के सह संयोजक मोहम्मद समी अंसारी की अध्यक्षता में बांसमंडी में एक काऊ मिल्क पार्टी का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन


मोहम्मद समी अंसारी ने कहा कि रमजान के पाक महीने में गाय के दूध से इफ्तार करना चाहिए क्योंकि अल्लाह के रसूल ने फरमाया है कि गाय के दूध और घी में शिफा है। इससे बीमारियों को दूर करने की क्षमता होती है। जबकि गाय के गोश्त से बीमारियां फैलती हैं। उन्होंने कहा कि इस्लाम में है कि जिस मुल्क में रहो उसके कानून को मानो। 

विज्ञापन


इसमें राष्ट्रीय एकता मिशन के प्रांत संयोजक डॉ. अतुल चंदेल ने कहा कि इफ्तार में काऊ मिल्क से पार्टी देकर मुल्क में अमन और भाईचारे का पैगाम दिया जाएगा। इसमें संकल्प लिया गया कि मुसलमान अपने घरों में तुलसी का पौधा लगाएंगे क्योंकि इसे रेहान यानी जन्नत की झाड़ भी कहा गया है। इस दौरान तनवेज खां मेवाती, मोहम्मद तारिक, शमीम हामिद, राजेश चौधरी, राजू गुप्ता, मोहम्मद नदीम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed