फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   covid Orphaned children will get PM's affection, 10 lakh rupees will be given from PM Cares Fund

कोविड में अनाथ बच्चों को मिलेगा पीएम का स्नेह: बच्चों को मिलेगी 10 लाख रुपये की सहायता राशि, पीएम केयर्स फंड से मिलेगा सहारा

Thu, 26 May 2022 08:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 26 May 2022 08:23 PM IST
सार

कोरोना महामारी के दौरान अनाथ हुए कानपुर के 22 बच्चों को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना का लाभ दिया जाएगा। सभी को पीएम का स्नेह पत्र भेजा जाएगा और 30 मई को दिल्ली में पत्र देने का कार्यक्रम होगा।

विज्ञापन
covid Orphaned children will get PM's affection, 10 lakh rupees will be given from PM Cares Fund
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना के कारण माता-पिता को खोने वाले बच्चों को 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से पत्र देकर अपना स्नेह जताएंगे। पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन स्कीम 2021 के तहत जारी होने वाले इस पत्र में हर बच्चे को यह बताया जाएगा कि बच्चे का एक खाता इस स्कीम के तहत कानपुर हेड पोस्ट ऑफिस में खोल दिया गया है। 

विज्ञापन

किस तिथि को उसकी मैच्योरिटी वैल्यू दस लाख हो जाएगी। इसके बाद बच्चे के 18 साल का होने पर इस राशि को उसके नाम पर किसी अन्य जगह निवेश किया जाएगा और उससे मिलने वाले ब्याज को मंथली इनकम अकाउंट स्कीम के तहत दिया जाएगा। पांच साल पूरा होने के बाद उसे दस लाख रुपये दे दिए जाएंगे। 
विज्ञापन

कानपुर के 22 ऐसे बच्चों को इस योजना के तहत यह राशि मिलेगी जिन्होंने अपने माता-पिता को खोया था। इसके अलावा बच्चों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पांच लाख रुपये का तक हेल्थ इंश्योरेंस भी नि:शुल्क दिया जाएगा। वर्तमान में ऐसे बच्चों को राज्य सरकार की ओर से चार हजार रुपये प्रति महीने के हिसाब से सहायता राशि दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किस्तों में जाएगी खाते में रकम
योजना के तहत दिए जाने वाले दस लाख रुपये बच्चों के खातों में किस्तों में डाले जाएंगे। हर उम्र व कक्षा के अनुसार किस्त तय की गई है। 18 वर्ष की आयु होने पर पूरी रकम खाते में जमा होने के बाद राशि का बच्चे के नाम पर निवेश किया जाएगा और 23 साल की उम्र तक बच्चे को अपना खर्च चलाने के लिए हर महीने निर्धारित रकम दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed