फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   covid 19 situation in kanpur, government and private hospital

Corona In Kanpur: कोविड अस्पतालों के बेड दलाल कर रहे ब्लैक, हैलट से लेकर निजी अस्पतालों तक सक्रिय

Fri, 16 Apr 2021 04:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 16 Apr 2021 04:18 PM IST
विज्ञापन
covid 19 situation in kanpur, government and private hospital
कानपुर हैलट - फोटो : amar ujala
ऐसे वक्त में जब कोरोना महामारी मेडिकल इमरजेंसी बनी हुई है वहीं, कमाई के चक्कर में दलाल मानवता को शर्मसार कर रहे हैं। कानपुर में कोविड स्टेटस पाने वाले निजी अस्पतालों के साथ हैलट के गेट पर यह गोरखधंधा चल रहा है।
विज्ञापन


अस्पताल वाले जब बेड खाली न होने का रोगी और तीमारदारों को टका सा जवाब दे देते हैं तो दलाल वहीं आकर रकम बताते हैं और रोगी को उसी अस्पताल में भर्ती करवा देते हैं। सवाल उठता है कि जब बेड खाली नहीं था तो दलाल ने कैसे दिला दिया।
विज्ञापन


हैलट की खराब व्यवस्था का डर दिखाते हैं 
हैलट इमरजेंसी में जब कोरोना रोगी आता है तो उसे परिसर में ही कोविड अस्पताल जाने को कहा जाता है। यहीं दलाल उसे पकड़ते हैं। उनके पास एंबुलेंस भी होती है और वे रोगी और उसके घरवालों को बहका कर निजी कोविड अस्पताल ले जाते हैं। दलाल कहते हैं कि हैलट में जो आता है मर जाता है, उनके बताए अस्पताल में रोगी बच जाएगा। यहां भर्ती कराने के नाम पर 50 हजार से एक लाख रुपये तक मांगे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड रोगी को उन्नाव से कानपुर लाया गया। एक कोविड स्टेटस वाले अस्पताल में बताया गया कि बेड खाली नहीं है। वहीं एक शख्स ने आकर बताया कि एक लाख रुपये लगेगा। रोगी को भर्ती कर लिया जाएगा। बाद में रोगी को दूसरे कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। उसका इलाज चल रहा है।

फतेहपुर से एक रोगी हैलट इमरजेंसी बुधवार रात ढाई बजे लाया गया। यहां रोगी की जांच हुई। रोगी को मैटरनिटी विंग में जाने के लिए कहा गया। तभी मनोहर बताने वाला शख्स आया। परिजनों से कहा कि यहां डाक्टर इलाज नहीं कर रहे हैं उन्हें कोरोना हो गया। इसके बाद एंबुलेंस में बैठकर दक्षिण के एक अस्पताल ले गया।


कोई अस्पताल या किसी गिरोह का दलाल ऐसी हरकत कर रहा है तो परिजन सीधे मुझे बताएं। दोषी के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवाया जाएगा। किसी को भी इस तरह की हरकत नहीं करने दी जाएगी।
डॉ.अनिल कुमार मिश्रा, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed