{"_id":"5fa458528ebc3e9b7d3feaf9","slug":"cousin-molested-teenager-by-taking-hostage-for-two-days-kanpur-news-knp592680261","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाई ने दो दिन कर बंधक बनाकर किया किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरे भाई ने दो दिन कर बंधक बनाकर किया किशोरी से दुष्कर्म
विज्ञापन
सजेती (घाटमपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में चचेरा भाई घर में अकेली किशोरी को तमंचे के बल पर ले गया। आरोप है कि गन्ने के खेत में आरोपित दो दिन तक किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। इधर परिजन दो दिन तक उसे खोजते रहे। किसी तरह आरोपी के गिरफ्त से छूटी किशोरी बदहवास हालत में चाचा के घर पहुंची और आपबीती बताई।
पिता के साथ थाने पहुंची किशोरी ने तहरीर दी कि एक नवंबर को उसके पिता व मां खेतों पर काम करने गए थे। आरोप लगाया कि इस बीच दोपहर बाद क्षेत्र के ही बिलगवां निवासी चचेरा भाई गोविंद घर आया और तमंचा दिखाकर बाइक में बैठाकर ले गया। रास्ते में पड़ने वाले एक गन्ने के खेत में उसके हाथ-पैर बांधने व मुंह में कपड़ा ठूसकर दो दिन तक दुष्कर्म किया।
आरोप लगाया कि आरोपी ने पुलिस से शिकायत करने पर उसे व परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। 3 नवंबर मौका पाकर बदहवास हालत में बिलगवां निवासी चाचा रामू के घर पहुंची। पिता ने बताया कि बेटी के लापता होने पर आरोपी भतीजा भी साथ में खोजबीन कराता रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।