फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Cousin brother-in-law, the main accused who killed sister-in-law arrested, efforts started to call Chhotu from

गैंगरेप और हत्याकांड: भाभी का हत्यारा मुख्य आरोपी चचेरा देवर गिरफ्तार, छोटू को सउदी से बुलाने की कोशिश शुरू

Tue, 30 Jan 2024 10:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 30 Jan 2024 10:16 AM IST
सार

Fatehpur News: ललौली थाना क्षेत्र के एक सीवर टैंक से महिला के शव के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी चचेरे देवर को गिरफ्तार किया है। वहीं, 22 जनवरी को चार सह आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।

विज्ञापन
Cousin brother-in-law, the main accused who killed sister-in-law arrested, efforts started to call Chhotu from
ननकू लोधी उर्फ सूरज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में भाभी के साथ साथियों संग सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या में फरार मुख्य आरोपी चचेरे देवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सउदी से तीन लाख रुपये में पति ने चचेरे भाई को पत्नी की हत्या की सुपारी दी थी। हत्याकांड में चार सह आरोपी को पहले जेल जा चुके हैं। अब मामले में सउदी अरब से पति को लाने की तैयारी करेगी।

विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की शादी करीब डेढ़ साल पहले राधानगर थाना क्षेत्र के बीबीपुर निवासी छोटू लोधी के साथ हुई थी। अवैध संबंधों के शक पर सउदी से छोटू ने पत्नी की हत्या की साजिश रची थी। महिला 15 जनवरी को लापता हो गई थी। उसका ललौली थाना क्षेत्र के जिंदपुर स्थित निर्माणाधीन मकान के सेफ्टिक टैंक से 20 जनवरी को शव मिला था।

विज्ञापन

पुलिस ने हत्या में शामिल राधानगर निवासी रोहित लोधी, बीबीपुर निवासी रामचंद्र, सैदाबाग निवासी शिवम उर्फ पंचम, सोनू लोधी को जेल भेजकर पर्दाफाश किया था। आरोपियों से घटना का मास्टरमाइंड मृतका का बीबीपुर निवासी चचेरा देवर ननकू लोधी उर्फ सूरज के होने का पता लगा था। पुलिस ने लदिगवां के पास से सोमवार को ननकू को गिरफ्तार किया है।

मेला दिखाने के बहाने भाभी को ले गया था गांव से
पुलिस की पूछताछ में ननकू ने कबूला किया सउदी में नौकरी करने वाले चचेरे भाई छोटू लोधी ने तीन माह पहले अपनी पत्नी की हत्या कराने की फोन पर बात की थी। बदले में तीन लाख की सुपारी दी थी। उसने हत्याकांड को अंजाम देने के लिए बाकी चार साथियों को इकट्ठा किया। वह साथियों संग भाभी के गांव 15 जनवरी को पहुंचा था। मेला दिखाने के बहाने से भाभी को गांव से ले गया था।

विज्ञापन

अंग्रेजी शराब की दुकान में एक हजार छोटू से ही ट्रांसफर कराए
उसने कंचन किराना स्टोर भिखारीपुर की दुकान का क्यूआर कोड छोटू भेजा। छोटू ने तीन बार में 17 हजार एक रुपये भेजा था। भाभी को जिंदपुर स्थित निर्माणाधीन मकान में ले गया। जहां सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर भाग निकले थे। करीब रात नौ बजे हत्या के बाद शराब पीने गाजीपुर बस स्टैंड पहुंचे। अंग्रेजी शराब दुकान में एक हजार रुपये छोटू से ही ट्रांसफर कराए।

साजिशकर्ता छोटू को सउदी से बुलाने की कोशिश शुरू
उसी दिन ग्राहक सेवा केंद्र अंदौली पुलिया पर भी 500 रुपये छोटू से मंगवाए थे। छोटू से सुपारी का एक लाख रुपये 23 जनवरी और बाकी रुपये बाद में देने की बात तय हुई थी। छोटू ने 23 जनवरी को एक लाख रुपये नहीं भेजे। प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है। पत्नी की हत्या के साजिशकर्ता छोटू को सउदी से बुलाने की कोशिश शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed