फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   couple found hanged in banda

बेटे-बहू को फंदे पर लटकते देख मां की चीख निकल गई, 6 महीने पहले हुई थी शादी

Fri, 21 Jul 2017 11:24 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 21 Jul 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
couple found hanged in banda
पति-पत्नी के फांसी पर लटकते शव - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बांदा में शुक्रवार सवेरे पति-पत्नी के शव फांसी पर लटके मिले। इस घटना से पूरे इलाके में जबरदस्त सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि लगभग छह माह पूर्व ही दोनों की शादी हुई थी। दोनों की मौत की खबर उस वक्त हुई जब ये दर्दनाक दृश्य देखकर मां की चीख निकल गई।
विज्ञापन

 

couple found hanged in banda
पति-पत्नी की शादी की तस्वीर (फाइल फोटो)
इसके बाद पड़ोसी दौड़कर देखने पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मामला बांदा के तिंदवारी थानाक्षेत्र के मुंगुस गांव का है। यहां धर्मेंद्र सिंह पटेल उर्फ बबलू (35) पुत्र फूलचंद सिंह अपने ही घर के नीचे इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक मेंं चतूर्थ श्रेणी के कर्मचारी के पद पर कार्यरत्त थे। तकरीबन छह माह पहले ही उनकी शादी तिंदवारी थानाक्षेत्र के सहिंगा गांव की गायत्री(25) से हुई थी। धर्मेंद्र के अलावा घर में धर्मेंद्र की मां भी रहती थी। उन्होंने बताया कल रात खाना खाकर दोनों अपने कमरे में चले गए थे।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

couple found hanged in banda
दोनों की मौत की खबर सुन घर के बाहर जमा हुई भीड़ - फोटो : अमर उजाला
अगली सवेरे देर तक जब कोई जागा नहीं तो मां खुद दोनों को उठाने पहुंची। भीतर बेटे और बहू को फांसी पर लटका देख मां की चीख निकल पड़ी। फिर वहां सारा मोहल्ला इकट्ठा हो गया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। 

मृतका के पिता रामनरेश का कहना है कि गायत्री को ससुराल में कोई परेशानी नहीं थी। उधर धर्मेन्द्र की माँ रामलली भी घटना की वजह नहीं बता पाई।

जांच में पाया गया दोनों के शव एक ही साड़ी के फंदे पर लटके मिले है। पुलिस का कहना है प्रथमदृष्टया ये आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।  


 

विज्ञापन

couple found hanged in banda
इससे पहले बांदा के बबेरू इलाके में पति-पत्नी की आत्महत्या का ये मामला आ चुका है सामने
बता दें कि बांदा में पति-पत्नी की सामूहिक आत्म हत्या की 3 दिनों में यह दूसरी घटना। पहला मामला बबेरु कोतवाली के ग्राम तरांया का था जहां बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक ही कमरे में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्म-हत्या कर ली। जिसमें पत्नी का शव फांसी पर लटका मिला और पति का शव जमीन पर पड़ा मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed