फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Couple duped Rs 40 lakh by offering franchise in the name of investment

Kanpur News: फ्रेंचाइजी देकर निवेश के नाम पर दंपती ने हड़पे 40 लाख रुपये

Sun, 04 Jan 2026 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Couple duped Rs 40 lakh by offering franchise in the name of investment
कानपुर। किदवईनगर थाना क्षेत्र के साकेतनगर निवासी कारोबारी शुभम जेटली की पत्नी साक्षी शर्मा ने एक दंपती पर फ्रेंचाइजी देकर 40 लाख रुपये निवेश के नाम पर हड़पने का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि रकम मांगने पर आरोपी ने उनके पति को अपनी पत्नी से दुष्कर्म में फंसाने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित साक्षी ने पुलिस को बताया कि उनके पति अक्तूबर 2024 में अहिरवां के सदानंदनगर निवासी पंकज पांडेय के संपर्क में आए। इसके बाद पंकज अपनी पत्नी अपूर्वी निगम के साथ आने-जाने लगा। पंकज ने विश्वास में लेकर बताया कि वह एंजेल वन में मैनेजर है और उसकी फ्रेंचाइजी 1.50 लाख में दे देगा। इस पर उन्होंने पति के नाम पर फ्रेंचाइजी ली।
विज्ञापन

नवंबर 2024 को पति के खाते से च्वाइस इक्यूटी ब्रोकिंग प्रा़इवेट लिमिटेड में पांच लाख रुपये डाले। कई बार में खुद के खाते से एंजेल वन में पांच लाख डाले। फिर कंपनी से कुछ मुनाफा भी उन्हें मिला। पंकज ने विश्वास में लेकर खाते में 20 लाख डलवाए। दिसंबर 2024 में उनके व पति के खाते से कुल 40 लाख रुपये निवेश कराया लेकिन कुछ समय बाद पैसा आना बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रकम वापस मांगी तो दंपती ने टालमटोल शुरू कर दिया। पति ने पुलिस से शिकायत की चेक देकर पैसे लौटाने का वादा किया। मामला ऑपरेशन महाकाल में भी पहुंचा। किदवईनगर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र राम ने बताया कि दंपती पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed