फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Couple committed suicide over land dispute, younger brother said  committed suicide by consuming poison

Banda: जमीनी विवाद में बुजुर्ग दंपती ने की आत्महत्या, छोटा भाई बोला- आपसी कहासुनी के चलते जहर खाकर दी जान

Tue, 07 Nov 2023 02:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 07 Nov 2023 02:42 PM IST
सार

Banda News: मृतक का कहना था कि सरकारी आवास मेरे नाम है...मैं तुम्हें क्यों दूंगा। इस बात को लेकर थाना पैलानी में पूर्व में भी सुलह-समझौता करवाया गया था, लेकिन विवाद बराबर होता चला रहा था।

विज्ञापन
Couple committed suicide over land dispute, younger brother said  committed suicide by consuming poison
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र में वीरेंद्र सिंह (60) पुत्र शिवनारायण सिंह और पत्नी शांति देवी (50) ने बीती रात्रि घर के कच्चे कमरे के अंदर जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। सुबह जब पड़ोसियों ने देखा कि दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने लसड़ा ग्राम प्रधान संजय सिंह को फोन पर सूचित किया।

विज्ञापन

मृतक के छोटे भाई राजेंद्र व बहन कृष्णा को भी जानकारी हुई, तो मौके पर पहुंचे। घर के अंदर कूद कर देखा, तो चारपाई में मृत अवस्था में पत्नी शांति पड़ी थी और नीचे जमीन पर पति वीरेंद्र जमीन पर पड़ा था। सूचना पर पैलानी थाना पुलिस, एडिशनल एसपी और सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी पहुंचे।
विज्ञापन

साथ ही, फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। मृतक की बहन कृष्णा देवी की शादी कानपुर में हुई थी और विधवा थी। अपने छोटे भाई राजेंद्र के साथ पिछले 30 सालों से रहती थी। मृतक वीरेंद्र के पास आठ बीघे जमीन थी और उसके नाम से 1,10,000 की प्रधानमंत्री आवास की कॉलोनी आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन और प्रधानमंत्री आवास की कॉलोनी को लेकर होता था विवाद
इसको लेकर मृतक के छोटे भाई राजेंद्र और उसकी विधवा बहन कृष्णा जमीन व कॉलोनी में हिस्सा मांग रही थी। इस बात को लेकर कई बार मृतक के छोटे भाई राजेंद्र और बहन कृष्णा से पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। मृतक की बहन ने मृतक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराए जाने की धमकी भी दी थी।

सरकारी आवास मेरे नाम है...मैं तुम्हें क्यों दूंगा
वहीं, मृतक का कहना था कि सरकारी आवास मेरे नाम है...मैं तुम्हें क्यों दूंगा। इस बात को लेकर थाना पैलानी में पूर्व में भी सुलह-समझौता करवाया गया था, लेकिन विवाद बराबर होता चला रहा था। इस जगह मृतक की कॉलोनी बनी थी, ठीक उसी के सामने बहन कृष्णा कंडा पाथने को लेकर एक दिन पूर्व विवाद भी हो चुका है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
थाना पैलानी में मृतक के छोटे भाई ने तहरीर देकर बताया है कि आपसी कहासुनी के चलते ही पति-पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या की है। वहीं, सूत्रों की मानें तो इस हत्या के बीच जमीनी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed