Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ragini and Ankit top the race

Banda News: दौड़ में रागिनी और अंकित अव्वल

Thu, 05 Nov 2026 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Ragini and Ankit top the race
फोटो-5-प्रतियोगिता से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। संवाद
गिरवां। महुआ ब्लॉक की मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का बुधवार को जय मां गोमती कॉलेज पब्लिक स्कूल खुरहंड में शुभारंभ हुआ। क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने विभिन्न दौड़ स्पर्धाओं में प्रतिभा दिखाई। इसमें 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग में जरर के अंकित और बालिका वर्ग में खम्हौरा की रागिनी ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी उदयराज मौर्य ने 100 मीटर जूनियर बालक दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिताओं की शुरुआत की। जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय जरर के अंकित प्रथम, पहाड़पुर के करन द्वितीय और सुधीर तृतीय रहे। बालिका वर्ग में खम्हौरा की रागिनी ने पहला, रिसौरा की आरुही ने दूसरा और दुर्गापुर की पूजा ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

प्राथमिक बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गुमाई के विवेक प्रथम, मनीबाबा का पुरवा के जयवीर द्वितीय और कंपोजिट बांसी के आदित्य तृतीय रहे। बालिका वर्ग में कोलावल रायपुर की करिश्मा देवी प्रथम, रिसौरा की पंखुड़ी द्वितीय और बेगमपुर की अर्चना तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कबड्डी बालक एवं बालिका में जूनियर स्तर में, उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट अर्जुनाह व पीएमश्री विद्यालय के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में कबड्डी में उच्च प्राथमिक विद्यालय बहरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय रिसौरा कंपोजिट द्वितीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम का संचालन इंद्रवीर सिंह, डॉ. शिवदत्त त्रिपाठी और राजेश तिवारी ने किया। ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सुरेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में खेल शिक्षकों ने प्रतियोगिताएं संपन्न कराईं।
---

50 मीटर दौड़ में करिश्मा और अखिलेश प्रथम
प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में कंपोजिट जरर के अखिलेश ने पहला, मनीबाबा का पुरवा के जयवीर ने दूसरा और बेगमपुर के कृष्णा ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में कोलावल रायपुर की करिश्मा देवी प्रथम, बेगमपुर की अर्चना द्वितीय और चकतकुली की अनन्या तृतीय रहीं।

---

200 और 400 मीटर में दिखाया दमखम
जूनियर बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में कंपोजिट जरर के सुमित प्रथम, गुमाई के आशीष द्वितीय और खम्हौरा के सुधांशु तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में पचोखर के सचिन ने पहला, जरर के सच्चिदानंद ने दूसरा और महुआ-दो के सुधीर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में खम्हौरा की प्रीति प्रथम और रिसौरा की आरुही द्वितीय स्थान पर रहीं।

फोटो-5-प्रतियोगिता से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। संवाद

फोटो-5-प्रतियोगिता से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed