फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Couple adopts newborn baby girl found on roadside

Kanpur News: सड़क किनारे मिली नवजात बच्ची को दंपती ने अपनाया

Tue, 08 Apr 2025 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Couple adopts newborn baby girl found on roadside
ताखा। ताखा चौराहे से सुतियानी गांव जाने वाले मार्ग पर सोमवार को एक नवजात बच्ची सड़क किनारे मिली। उसे चीटियां काट रही थीं। वहां से एक व्यक्ति की सूचना पर पहुंचे दंपती ने बच्ची को उठाकर दूध पिलाया। जानकारी होने पर प्रशासन की ओर से बच्ची के परिजनों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप ही विमल कुमार की समोसे की दुकान है। रठूरी निवासी दिवारी लाल वहां से गुजरे तो दुकान के पास से उन्हें किसी नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने मार्ग पर जा रहे टिंकू यादव निवासी सुतियानी को बुलाया पास जाकर देखा तो नवजात बच्ची कपड़े में लिपटी हुई जमीन पर पड़ी थी। टिंकू ने बच्ची को गोद में उठाया। बच्ची की नाभि के पास एक नीले रंग का टैग लगा था। उसके पैर में भी नीले रंग की स्याही लगी थी।
विज्ञापन

टिंकू ने बच्ची के मिलने की सूचना अपनी साली प्रतीक्षा निवासी सुतियानी को दी। कुछ ही देर में पहुंची प्रतीक्षा अपने पति नीरेस के साथ पहुंच गईं। उसने बच्ची को बोतल से दूध पिलाया। सीएचसी प्रभारी सरसईनावर डाॅक्टर अजय विक्रम ने बताया उनकी सीएचसी पर रविवार और सोमवार में दो प्रसव ऐसे हुए हैं, जिनमें बेटी पैदा हुई है। दोनों परिवारों में जानकारी ली गई है। दोनों परिवारों में उनकी बेटियां घरों में हैं। एसडीएम श्वेता मिश्रा ने बताया यदि कोई बच्ची पड़ी हुई मिली है तो उसे विभागीय कार्रवाई के बाद ही लिया जा सकता है। जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed