{"_id":"60d0ef3a8ebc3e09ce56f000","slug":"couple-abandoned-teenager-in-bhognipur-pukhrayan-news-knp63563246","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोगनीपुर में किशोरी को छोड़ गए दंपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोगनीपुर में किशोरी को छोड़ गए दंपति
विज्ञापन
पुखरायां (कानपुर देहात)। भोगनीपुर कोतवाली चौराहा फ्लाईओवर के नीचे नोएडा निवासी एक किशोरी को दंपति छोड़ कर चले गए। जिसको कोतवाली में महिला सिपाहियों की देख रेख में रखा गया है। परिजनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
भोगनीपुर चौराहे पर कानपुर झांसी फ्लाईओवर के नीचे सोमवार की शाम पुलिस कर्मियों को एक किशोरी गुमसुम बैठी मिली। इस पर पुखरायां चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह उसे कोतवाली ले गए। पूछताछ में किशोरी ने अपना नाम लक्ष्मी उर्फ प्रेमा, पिता का नाम हरीप्रताप पता दादरी नोएडा बताया है।
किशोरी ने बताया कि भाई और भाभी उसे अपने साथ लाए थे। चौराहे पर उसे बैठाकर दोनों कहीं चले गए और वापस नहीं लौटे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि किशोरी ने अपना पता और मोबाइल नंबर बताया है। उसी के आधार पर पड़ताल कर परिवारीजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।