{"_id":"66ba574722e3ee890d0dac84","slug":"councilors-strike-ended-on-assurance-etawa-news-c-216-1-etw1002-114787-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आश्वासन पर सभासदों का धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आश्वासन पर सभासदों का धरना समाप्त
विज्ञापन
फोटो 02:::ईओ विनय कुमार मणि को ज्ञापन देते सभासद। संवाद
- मांगों को निस्तारित कराने के ईओ के आश्वासन पर धरना समाप्त
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। नगर पालिका परिषद परिसर में सभासदों के चल रहे धरना प्रदर्शन के सातवें दिन ईओ ने मांगों को 15 दिन के अंदर निस्तारित कराने का आश्वासन देकर समाप्त कराया। उन्होंने कहा है कि सभी सभासदों का वार्ड में सम्मान के साथ सभी निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
सभासद शरद बाजपेयी ने कहा कि ईओ ने सभी सभासदों को धरना प्रदर्शन पर आकर हमारी मांगों को सुना निस्तारित करने का आश्वासन दिया। कहा कि सभी वार्डों में बिना भेदभाव के काम होने चाहिए।
उन्होंने नगर पालिका प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि मांगें निस्तारित न होने पर धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। सभासद पालिका कार्याल में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर धरना दे रहे थे। इकबाल, कुमार वैभव, सुनील दत्त, संजय कुशवाहा, जावेद, अतुल पचौरी, राहुल, सभासद प्रतिनिधि हीरु, मुनेश यादव, लल्ला, दिलशाद, गंभीर सिंह मंगू आदि उपस्थित रहे।