फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Councilors continued their strike for the second day at the Rania Panchayat office.

Kanpur News: रनियां पंचायत कार्यालय में दूसरे दिन धरने पर डटे रहे सभासद

Wed, 31 Dec 2025 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Councilors continued their strike for the second day at the Rania Panchayat office.
रनियां। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में दूसरे दिन मंगलवार को भी सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। सभासद अधिशासी अधिकारी को हटाए जाने की मांग करते रहे।
विज्ञापन

रनियां नगर पंचायत में ईओ की कार्यशैली से सभासद खफा हैं। सोमवार को सभासदों ने ईओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में दरी बिछाकर सभासद अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए थे। सभासदों की मांग है कि ईओ को हटाया जाए। ईओ पर आरोप हैं कि ई टेंडर प्रक्रिया का पालन नहीं हो रहा है। चहेतों को ठेका दिया जा रहा है। वार्डों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। देर शाम एडीएम/ नगर निकाय प्रशासक दिग्विजय सिंह, एसडीएम सदर नीलिमा यादव, तहसीलदार पवन कुमार ने सभासदों मौके पर पहुंच कर धरने पर बैठे सभासदों से वार्ता की। समस्याएं हल कराने का आश्वासन दिया। हालांकि सभासदों ने धरना जारी रखा। सभासद विशाल सिंह सेंगर ने बताया कि जब तक ईओ को हटाया नहीं जाएगा धरना जारी रहेगा। यहां प्रशांत कुमार, सोनू कमल, मोहम्मद मतलूम अली, अनित पाल, राघवेंद्र सिंह, सचिन शर्मा, आदर्श शर्मा, मनीष शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed