फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Council schools will be developed as skill labs

Kanpur News: स्किल लैब के रूप में विकसित किए जाएंगे परिषदीय स्कूल

Wed, 27 Mar 2024 02:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Council schools will be developed as skill labs
इटावा। जिले के हर ब्लॉक में दो-दो विद्यालयों को स्किल लैब के रूप में विकसित किया जाएगा। बच्चों को स्कूल में ही विभिन्न क्रिया कलापों के माध्यम से सीखने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत विद्यालयों को स्किल लैब के रूप में विकसित किया जाना है। इस दिशा में काफी तेजी से काम चल रहा है। पहले चरण में हर ब्लॉक के दो उच्च प्राथमिक या कंपोजिट विद्यालयों में लर्निंग बाई डूइंग कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। विज्ञान के प्रयोग सहित अन्य माध्यमों से बच्चों को करके सिखाया जाएगा। इसमें शिक्षक व प्रशिक्षक बच्चों को चार ट्रेड में दक्ष करेंगे।
विज्ञापन

टूल्स, किट, लैब से जुड़ी अन्य आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। जिले में आठ ब्लॉक सहित एक नगर क्षेत्र है। इस तरह कुल 18 उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों का चयन किया जाएगा। बीएसए डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि विभाग से निर्देश प्राप्त हुए हैं। प्रत्येक ब्लॉक में दो विद्यालयों को स्किल लैब के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन चार ट्रेड में दिया जाएगा प्रशिक्षण
इसके तहत जूनियर हाईस्कूल के विद्यार्थियों को जिन चार ट्रेडों का प्रशिक्षण दिया जाना है, उनमें इंजीनियरिंग एंड वर्कशॉप, एनर्जी एंड एनवायरमेंट, एग्रीकल्चर, नर्सरी व गार्डनिंग और होम एंड हेल्थ शामिल है।



कंपोजिट ग्रांट से होंगे काम

महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने निर्देश जारी किए हैं कि चयनित विद्यालयों में प्रयोगशाला की स्थापना, चार ट्रेड से जुड़े टूल, किट, लैब से जुड़ी अन्य सामग्री लेकर आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए। साथ ही कक्षा की रंगाई-पुताई, मरम्मत आदि के काम भी करा लिए जाएं। इसमें कंपोजिट ग्रांट का इस्तेमाल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed