फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corporator Omar 's left bjp

भाजपा में बगावत, छावनी पार्षद ओमर ने पार्टी छोड़ी

Thu, 05 Feb 2015 03:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 05 Feb 2015 03:13 AM IST
विज्ञापन
corporator Omar 's left bjp
छावनी बोर्ड के डिप्टी मेयर पद के लिए प्रस्तावना तिवारी का नाम घोषित होने के बाद पार्टी के अंदर हंगामा मच गया है। पार्टी के तरफ से बोर्ड के सबसे पुराने कार्यकर्ता और तीन बार लगातार जीत हासिल करने वाले लखन ओमर ने बगावत करते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने विधायक रघुनंदन भदौरिया पर मनमानी का आरोप लगाया है। पार्टी महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी का कहना है कि उन्हें इस्तीफा नहीं मिला है, जबकि लखन का कहना है कि वे लिखित में सुबह ही अपना इस्तीफा दे आए हैं।
विज्ञापन


छावनी बोर्ड चुनाव में इस बार भाजपा ने आठ में से सात सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए थे। जिसमें उसे चार पर जीत हासिल हुई। जो कि अन्य छावनी परिषदों की अपेक्षा यहां सबसे अधिक है। इससे उत्साहित पार्टी इस बार बोर्ड में अपना डिप्टी मेयर बनाने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सिलसिले में बुधवार को बोर्ड में पहली बार जीत हासिल करने वाली प्रस्तावना तिवारी को डिप्टी मेयर का प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। जिसका विरोध करते हुए लखन बगावत पर उतर गए।  

दरअसल भाजपा ने प्रस्तावना का नाम डिप्टी मेयर प्रत्याशी के लिए पहले ही फाइनल कर दिया था। उसकी जानकारी प्रदेश इकाई को भी भेज दी गई थी। ओमर को जब इसके विषय में पता चला तो वह लखनऊ जाकर पहले पार्टी उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा से मिले।

इसके बाद वह महामंत्री संगठन सुनील बंसल के पास गए। बंसल ने बताया कि कानपुर से पार्टी की जो रिपोर्ट आई वह उनके खिलाफ है। इस पर वह सीधे वापस आकर अपना इस्तीफा सौंप दिया।  पता चला है कि इस्तीफा सौंपने के बाद महानगर अध्यक्ष ने इस सिलसिले में विधायक सतीश महाना से भी चर्चा की। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

जिम्मेदार बोले

पार्टी जब भी कोई फैसला करती है तो वो काफी सोच विचार कर करती है। उससे कोई सहमत हो अथवा नहीं, लेकिन फैसला बदला नहीं जा सकता है। लखन ओमर पार्टी के पुराने और अच्छे कार्यकर्ता हैं। उनका इस्तीफा फिलहाल उन्हें नहीं मिला है। पार्टी ने इस बार एक महिला को डिप्टी मेयर प्रत्याशी बनाया है।

-सुरेंद्र मैथानी अध्यक्ष महानगर भाजपा

तीन बार से लगातार जीतता आ रहा हूं। पार्टी में जिला उपाध्यक्ष रह चुका हूं। मैं डिप्टी मेयर प्रत्याशी पद की योग्यता रखता हूं, कैंट विधायक रघुनंदन भदौरिया की मनमानी के चलते मेरे नाम पर विचार नहीं किया गया। इसलिए मैने इस्तीफा महानगर अध्यक्ष को भेज दिया।


-लखन ओमर सभासद कैंट

डिप्टी मेयर प्रत्याशी को लेकर पार्टी ने जो भी घोषणा की है, उसका मैं स्वागत करता हूं। यदि मुझे लेकर किसी को शिकायत है, या फिर मेरे खिलाफ कोई आरोप है तो इसकी जांच करा ली जाए। पार्टी मुझे जो सजा देगी उसे स्वीकार करने के लिए मैं तैयार हूं।

-रघुनंदन भदौरिया विधायक कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed