फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus update: Madrasa student again corona positive after being negative three times

Coronavirus update: तीन बार निगेटिव होने के बाद 12 साल का मदरसा छात्र फिर पॉजिटिव

Wed, 29 Apr 2020 10:57 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 29 Apr 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus update: Madrasa student again corona positive after being negative three times
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में मछरिया मदरसे के 12 साल के छात्र की कोरोना रिपोर्ट तीन बार लगातार निगेटिव आने के बाद फिर पॉजिटिव हो गई है। रोगियों के निगेटिव होने के बाद वायरस लोड बढ़ने से फिर पॉजिटिव होने का यह शहर का पहला केस है। अभी तक शहर में 19 केस ठीक हुए हैं। उनमें ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना विदेश में ऐसा रुख अख्तियार कर रहा है। वहां रोगी निगेटिव होकर पॉजिटिव हो रहे हैं। पॉजिटिव हुए मदरसा छात्र को फिर से सीएचसी सरसौल में भर्ती कर लिया गया है। यहां भर्ती एक और मदरसा छात्र अभी निगेटिव नहीं हुआ है।
विज्ञापन


सीएचसी सरसौल में कोरोना संक्रमित 12 लोगों को भर्ती किया गया था। ये जमातियों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए थे। इन लोगों में 12 साल का यह मदरसा छात्र भी शामिल रहा है जो निगेटिव होने के बाद पॉजिटिव हो गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि इसे 14 अप्रैल को भर्ती किया गया था। 18 अप्रैल को पहली, 23 अप्रैल को दूसरी और 25 अप्रैल को इसके तीसरे सैंपल की जांच कराई गई। ये तीनों जांचें निगेटिव आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को इसे मदरसा भेजा जा रहा था। रास्ते में इसकी तबीयत बिगड़ गई। जुकाम और हरारत के साथ जोर की खांसी आने लगी। इसकी सूचना सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला को दी गई। सीएमओ ने मदरसा छात्र की तत्काल जांच कराई। उसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद छात्र को हैलट भेजा जा रहा था लेकिन वह सरसौल में ही रहने पर अड़ गया। इस पर सीएमओ ने उसकी सरसौल में ही व्यवस्था करा दी है। सरसौल में अब दो मदरसा छात्र हो गए हैं। दोनों मछरिया में पढ़ते हैं और बिहार के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed