फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   coronavirus update in kanpur: Second death due to corona virus in Kanpur

Coronavirus in kanpur: कानपुर में कोरोना वायरस से दूसरी मौत, सांसें थमने के बाद संक्रमण की पुष्टि

Mon, 20 Apr 2020 10:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 20 Apr 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
coronavirus update in kanpur: Second death due to corona virus in Kanpur
कानपुर में कोरोना वायरस से दूसरी मौत - फोटो : गूगल
उत्तर प्रदेश के कानपुर में सोमवार को कोरोना से दूसरी मौत हुई है। रावतपुर रोशन नगर निवासी 52 वर्षीय मरीज को रविवार को कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार तड़के चार बजे उसकी मौत हो गई। देर शाम जारी रिपोर्ट में उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इसके अलावा 17 और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


इनमें कुली बाजार के 12 और अनवरगंज के पांच मरीज हैं। शहर में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 75 हो गई है। कुली बाजार में हॉटस्पॉट का दायरा और बढ़ गया है। अनवरगंज भी कुली बाजार से जुड़ा है। वहीं रोशननगर रावतपुर नया हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। शहर में कोरोना से पहली मौत 13 अप्रैल को कर्नलगंज के रेडीमेड कारोबारी की हुई थी।
विज्ञापन


उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि 14 अप्रैल को हुई थी। डॉक्टरों ने बताया कि रोशन नगर निवासी मरीज को सांस लेने में दिक्कत थी। कोरोना के लक्षण दिखने पर उसका सैंपल लेकर कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। उसे बुखार के साथ निमोनिया भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तड़के चार बजे उसने दम तोड़ दिया। सोमवार देरशाम उसकी पॉजिटिव रिपोर्ट आई। लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन पर ध्यान न देने से शहर में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अभी तक जो 75 लोग कोरोना संक्रमित हैं, उनमें कुलीबाजार, किदवईनगर, एनआरआई सिटी के एक-एक रोगियों को छोड़ दें तो बाकी 72 प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जमात से जुड़े हैं।


सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि सोमवार को 17 पॉजिटिव रोगी मिले हैं। रोशन नगर में पहला केस मिला है। सीएमओ ने रावतपुर में मंगलवार से सर्वे शुरू कराने की बात कही है। रविवार को 26 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed