फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus: Two killed, 10 more infected by corona in Kanpur

Coronavirus: कोरोना से दो की मौत, संक्रमित एक हजार के पार, मंगलवार को 28 लोगों में हुई पुष्टि

Wed, 24 Jun 2020 01:42 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 24 Jun 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Two killed, 10 more infected by corona in Kanpur
कोरोना संक्रमित को लेने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना वायरस कहर बनकर टूटा है। कानपुर में कोरोना संक्रमित दो और रोगियों की मंगलवार को मौत हो गई। इस तरह अब तक कोरोना संक्रमित 43 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। कोरोना के 28 नए केस मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 1011 पहुंच गई है। कोरोना से अब तक 614 लोग ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन


एक्टिव केस 355 हैं। मंगलवार को कोरोना से ग्रसित दो रोगियों की मौत हुई है। इनमें गोविंदनगर के रहने वाले 56 वर्षीय रोगी की मौत हैलट में हुई है। कोरोना के संक्रमण के अलावा वे कैंसर और हाइपरटेंशन के पुराने रोगी रहे हैं। सांस में दिक्कत की शिकायत पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके अलावा दिन में आई रिपोर्ट में 10 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


 

साकेत नगर की रहने वाली 45 वर्षीय महिला की एक निजी अस्पताल में मौत हुई है। वह वेंटिलेटर पर थीं। उन्हें सांस में दिक्कत हो रही थी। इसके अलावा पटकापुर के 63 वर्षीय वृद्ध, सिविल लाइंस के 61 वर्षीय वृद्ध, फहीमाबाद कालोनी के 43 वर्षीय व्यक्ति, मॉडल टाउन, पांडुनगर के 35 वर्षीय युवक, विकासनगर की 55 वर्षीय महिला, गोविंदनगर के 31 वर्षीय युवक, साकेत नगर की 45 वर्षीय महिला, गोविंदनगर के 46 वर्षीय व्यक्ति और 40 वर्षीय महिला में कोरोना पाया गया। वहीं जीएसवीएम मेडिकल कालेज से देर रात आई सूची में 18 नए रोगी और मिले हैं। इनमें उर्सला ब्लड बैंक के दो कर्मी शामिल हैं।

श्यामनगर के 20 साल के युवक, मंगला विहार की दो साल की बच्ची और 40 साल की महिला, पुराना कानपुर के 15 साल के किशोर, शास्त्रीनगर के 38 साल के व्यक्ति, पुराना सीसामऊ के 22 साल के युवक, 35 साल के व्यक्ति, काकादेव के 35 साल के व्यक्ति, उर्सला के 18 साल के युवक, बसंत विहार नौबस्ता के 42 साल के व्यक्ति, जनरलगंज के 41 साल के व्यक्ति, उर्सला ब्लड बैंक की 46 साल की महिला और 38 साल के व्यक्ति, गोपाल नगर के 55 साल के व्यक्ति, ग्वालटोली की 28 साल की युवती, बेकनगंज की 35 साल की महिला, काकादेव का 19 साल का युवक और 44 साल की महिला पॉजिटिव आई है। 

कोरोना को हराकर आठ रोगी घर गए
मंगलवार को आठ रोगियों ने कोरोना से जंग जीत ली है। अस्पतालों के स्टाफ ने तालियां बजाकर उन्हें विदाई दी। हैलट से दो, नारायणा कोविड अस्पताल से एक औरकांशीराम अस्पताल से पांच रोगियों को संक्रमण मुक्त हो जाने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। अब तक कुल 614 लोग कोरोना मुक्त हो चुके हैं।

कोरोना संदिग्धों के 403 सैंपल लिए
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 403 कोरोना संदिग्धों के सैंपल लिए। इनमें क्वारंटीन सेंटर से 79, फ्रंट लाइन वर्कर के 51, पूल्ड सैंपल 93, हॉट स्पॉट क्षेत्रों के 22, सर्विलांस टीम के 18, कोविड अस्पताल के तीन तथा 137 अन्य लोग हैं। सैंपल जांच के लिए जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की कोविड लैब भेजे गए हैं। वहीं, विभाग की 178 टीमों ने सफीपुर, गोरा कब्रिस्तान, गोपाल नगर, साकेतनगर, मनीराम बगिया आदि कंटेनमेंट क्षेत्रों के 11465 घरों का सर्वे कर लोगों को कोरोना से बचाव के तरीके बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed