{"_id":"5ecfdb398ebc3e90796004a2","slug":"coronavirus-two-coronas-found-infected-in-bilhaur-and-jeralapurwa-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: कानपुर में बिल्हौर और जरैलापुरवा में दो कोरोना संक्रमित मिले, काेविड अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: कानपुर में बिल्हौर और जरैलापुरवा में दो कोरोना संक्रमित मिले, काेविड अस्पताल में भर्ती
Thu, 28 May 2020 09:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 28 May 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कानपुर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में ककवन कस्बे के जरैलापुरवा गांव और बिल्हौर के दो युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। बिल्हौर का युवक एक दैनिक समाचार पत्र से जुड़ा है। गुरुवार को दोनों को मंधना के रामा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
बिल्हौर सीएचसी प्रभारी डॉ. एके तिवारी ने बताया कि 19 फरवरी को नोएडा से पं. बंगाल जा रहे प्रवासी श्रमिकों से भरा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई थी, जबकि 12 लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
इनमें दो घायल प्रवासी श्रमिकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद इस हादसे के घायलों की मदद करने वाले कई अफसरों, सिपाहियों और दैनिक समाचार पत्रों से जुड़े लोगों की जांच कराई गई थी। 28 मई को जारी
रिपोर्ट में इनमें से एक दैनिक समाचार पत्र से जुड़े युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उसे रामा मेडिकल कॉलेज, मंधना भेजा गया। परिजनों को होम क्वॉरंटीन कराया गया है। वहीं, ककवन क्षेत्र के जरैलापुरवा गांव में हरियाणा से 20 मई को आए एक की युवक हालत बिगड़ने के बाद 25 मई को शिवराजपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. अनुज दीक्षित ने कोरोना जांच को सैंपल भेजा था।
इसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उसके परिजनों को कानपुर के फ्लैट में क्वॉरंटीन किया गया है। पुलिस ने दोनों संक्रमितों के घरों के रास्तों को बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया है।