फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus: Patients reaching hailet hospital when oxygen levels are becoming fatal

Coronavirus: जब घातक हो जा रहा ऑक्सीजन लेवल, तब हैलट पहुंच रहे रोगी, कोरोना अचानक हो रहा हावी

Thu, 06 Aug 2020 09:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 06 Aug 2020 09:01 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Patients reaching hailet hospital when oxygen levels are becoming fatal
कानपुर के हैलट - फोटो : amar ujala
कानपुर में हैलट के लेवल थ्री अस्पताल में आने वाले मरीजों का ऑक्सीजन लेवल काफी लो रह रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि रोगी की स्थिति सुधरती दिखाई देती है, फिर अचानक खराब हो जाती है। ऑक्सीजन लेवल काफी लो होने से रोगी एक्यूट रेस्पेरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम में चले जाते हैं, और मौत हो जाती है।
विज्ञापन


अगर रोगी समय से भर्ती हों तो उनकी जान बच सकती है। अस्पताल आने वाले ज्यादातर रोगियों का ऑक्सीजन लेवल 36 से अधिकतम 75 प्रतिशत के बीच मिल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक अगर व्यक्ति की उम्र 50 साल है तो ऑक्सीजन सेच्युरेशन कम से कम 95 प्रतिशत होनी चाहिए। जबकि 50 साल से कम उम्र वालों के लिए ऑक्सीजन सेच्युरेशन 98 प्रतिशत है।
विज्ञापन


94 प्रतिशत से नीचे ऑक्सीजन सेच्युरेशन आने पर रोगी की स्थिति को गंभीरता से लिया जाता है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरबी कमल ने बताया कि इस वक्त आने वाले मरीजों का ऑक्सीजन सेच्युरेशन बहुत कम रह रहा है। अधिकतम 75 प्रतिशत मिल रहा। अगर रोगी जल्दी आएं तो उनकी स्थिति सुधर सकती है। अस्पतालों को ऐसे रोगियों को समय से रेफर कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed