{"_id":"5efb982b1a1253241017349a","slug":"coronavirus-one-more-dead-from-corona-26-new-infected-number-of-dead-infected-52-active-case-281","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: एक को और लील गया कोरोना, 26 नए संक्रमित, मरने वालों की संख्या हुई 52, एक्टिव केस 281","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: एक को और लील गया कोरोना, 26 नए संक्रमित, मरने वालों की संख्या हुई 52, एक्टिव केस 281
Wed, 01 Jul 2020 01:23 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 01 Jul 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना से मंगलवार को एक और मौत हो गई। विष्णुपुरी की 64 वर्षीय डॉक्टर की पत्नी ने हैलट में दम तोड़ा। वह अन्य रोगों से भी ग्रसित थीं। इसके अलावा 26 नए पॉजिटिव मिले। अब मरने वाले संक्रमितों की संख्या 52 हो गई है। शहर में संक्रमितों की संख्या 1182 व एक्टिव केस 293 हैं। वहीं संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या 838 हो गई है।
विष्णुपुरी की संक्रमित महिला को गंभीर हालत में 28 जून को हैलट में भर्ती किया गया था। उन्हें कोरोना के अलावा डायबिटीज, हाइपरटेंशन और फेफड़ों के सिकुड़ने व सख्त होने की बीमारी सीओपीडी भी थी। मरीज को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया लेकिन जान नहीं बची।

वहीं, निजी लैब से जिन मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है उनमें एच-2 ब्लॉक किदवई नगर का 19 वर्षीय युवक, दामोदर नगर बर्रा का 39 वर्षीय व्यक्ति, कृष्णा विहार आनंदपुर का 53 वर्षीय व्यक्ति, बेनाझाबर की 27 वर्षीय युवती व 56 वर्षीय महिला, सिविल लाइंस का 24 वर्षीय युवक, काजीखेड़ा लालबंगला हरजेंदरनगर का 52 वर्षीय व्यक्ति, सिंधी कॉलोनी शास्त्री नगर का 41 वर्षीय व्यक्ति, अहिरवां चकेरी की 39 वर्षीय महिला, शहर के 59 वर्षीय व्यक्ति, किदवईनगर का 59 वर्षीय व्यक्ति, रूमा की 25 वर्षीय युवती, एम-ब्लॉक किदवई नगर का 24 वर्षीय युवक और यहीं का 17 वर्षीय किशोर शामिल है।
देर रात मेडिकल कालेज की कोविड लैब से 13 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें एक व्यक्ति कन्नौज और 12 शहर के हैं। शहर के लोकमन मोहल्ले का 50 वर्षीय व्यक्ति, हेमंत विहार नौबस्ता का 30 वर्षीय युवक और एक 35 वर्षीय युवक, सीसामऊ का एक 35 वर्षीय युवक, कल्याणपुर बिठूर रोड की 66 वर्षीय वृद्धा, एन ब्लॉक किदवईनगर के 52 वर्षीय व्यक्ति, फजलगंज के 69 वर्षीय बुजुर्ग, रामपुरम चकेरी की 50 वर्षीय महिला, आरके नगर सीसामऊ के 49 वर्षीय व्यक्ति, भार्गव स्ट्रीट के 59 वर्षीय व्यक्ति, पशुपति नगर नौबस्ता के 50 वर्षीय व्यक्ति, शिव कटरा लालबंगला का 24 वर्षीय युवक और अदनापुर कन्नौज की 48 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई।
कन्नौज की रोगी हैलट में भर्ती है। इसके अलावा तीन अन्य रोगी हैलट के होल्डिंग एरिया में भर्ती थे। रिपोर्ट आने के बाद कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया गया। शाहपुर पनकी के एक कोरोना संदिग्ध 36 वर्षीय रोगी की मौत हो गई। उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा उर्सला में एंटी रैपिड कार्ड से पॉजिटिव आए एक डॉक्टर की रिपोर्ट कोविड लैब से निगेटिव आई है।