फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus: Now Corona will have a confirmed test in Ursala Hospital

Coronavirus: अब उर्सला में होगा कोरोना का कंफर्म टेस्ट, ट्रू नेट मशीन से हो जाएगा कंफरमेट्री टेस्ट

Wed, 24 Jun 2020 08:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 24 Jun 2020 08:24 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Now Corona will have a confirmed test in Ursala Hospital
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर उर्सला में भी कोरोना का कंफर्म टेस्ट होगा। मंगलवार को ट्रू नेट मशीन में एक विशेष चिप लगाई गई। अब इस मशीन से पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कंफेरमेट्री टेस्ट भी हो जाएगा। दो घंटे में ही रिपोर्ट भी मिल सकेगी। बुधवार से यह व्यवस्था शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन


उर्सला, डफरिन, कांशीराम आदि अस्पतालों के मरीजों को इसका फायदा मिलेगा। उन्हें रिपोर्ट के लिए कई दिनों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मेडिकल कॉलेज में भी कोरोना जांच का लोड घटेगा। कोरोना संक्रमण तेज होने के चलते शासन ने उर्सला में कोरोना की जांच के लिए ट्रूनेट मशीन लगवाई।
विज्ञापन


 

इस मशीन से रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर यह कंफर्म नहीं हो पाता था कि कब से संदिग्ध मरीज को इस वायरस का संक्रमण है या नहीं। इसकी पुष्टि के लिए मेडिकल कॉलेज में लगी आरटी पीसीआर मशीन से कोरोना का कंफेरमेट्री टेस्ट कराना पड़ता था।

अब मरीजों को इस झंझट से निजात मिल जाएगी। नई व्यवस्था से जांच रिपोर्ट चंद घंटों में मिल जाएगी। इससे कोरोना के मरीजों को कोविड-19  हॉस्पिटल  में  जल्द ही भेजा जा सकेगा।

उर्सला अस्पताल में कोरोना की जांच कर रहे डॉ सुधीर शर्मा को 22 जून को लखनऊ में विशेष प्रशिक्षण के साथ एक विशेष चिप दी गई है। डॉ. सुधीर ने बताया कि अब ट्रूनेट मशीन  से जिन मरीजों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी, उनका कंफर्मेटरी टेस्ट इस मशीन में लगी विशेष चिप से हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed