फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus News in Kanpur, Many people Self Quarantine in Kalpana Apartment

कानपुर: कल्पना अपार्टमेंट में कई सेल्फ क्वारंटीन, हजारों लोगों के संपर्क में आने की आशंका

Sat, 21 Mar 2020 09:33 AM IST
शिखा पांडेय मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 21 Mar 2020 09:33 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus News in Kanpur, Many people Self Quarantine in Kalpana Apartment
कल्पना अपार्टमेंट में कई सेल्फ क्वारंटाइन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के कल्पना टावर (अपार्टमेंट) में आई सिंगर कनिका कपूर को कोरोना होने का पता चलते ही इस अपार्टमेंट की रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्लूए) के अध्यक्ष समेत कई लोगों ने खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया। ऐसा इसलिए किया कि ताकि किसी और को असुविधा न हो।
विज्ञापन


कल्पना टावर रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील मेहता ने बताया कि विपुल टंडन के घर में 17 मार्च को सुंदरकांड के बाद हुई पार्टी के दौरान वह बाहर थे। इसलिए 18 मार्च को वह उनके घर गए थे। वह एक फैक्ट्री में सीनियर पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर में फैक्ट्री में काम करते समय जैसे ही उन्हें कनिका कपूर को कोरोना होने का पता चला, वह तुरंत अवकाश लेने के साथ ही 10 दिन की छुट्टी का अप्लीकेशन देकर घर आए और परिवार के साथ खुद को अपने ही फ्लैट में क्वारंटाइन कर लिया, ताकि उनकी लापरवाही के कारण किसी को असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रशासन से अपील की कि अपार्टमेंट में सभी की जांच हो और सभी लोग प्रशासन से मिलने वाले सभी दिशा - निर्देशों का पालन करें। कनिका यहां जिन लोगों से मिली और वे लोग जिन - जिन लोगों से मिले, उनमें से कई लोगों ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से ऐसे सभी लोगों की जांच कराने और अपार्टमेंट को सैनिटाइज करने की मांग की।

हजारों लोगों के संपर्क में आने की आशंका
कोरोना की मरीज कनिका कपूर कल्पना टावर में अपने मामा के घर की पार्टी में भले ही अति करीबी 50-60 लोगों से मिली, पर वे लोग तमाम लोगों से मिले। इस प्रकार संपर्क चेन से हजारों लोगों के एक - दूसरे के संपर्क में आने की आशंका है।

कल्पना टावर अपार्टमेंट के 36 फ्लैटों में से 32 में सपरिवार करीब 200 लोग रहते हैं। इन फ्लैटों में 100 से ज्यादा लोग खासकर महिलाएं खाना बनाने, झाड़ू - पोछा सहित अन्य कार्य करते हैं। कुछ फ्लैट मालिकों के नौकर 24 घंटे वहीं रहकर काम करते हैं। दो फ्लैटों में फर्नीचर आदि बनाने का कार्य भी चल रहा है।

13 तारीख से ये लोग सामान्य रूप से न सिर्फ एक - दूसरे से मिलते रहे, बल्कि रोजमर्रा की तरह से इधर - उधर जाने के साथ ही कामकाज भी करते समय हजारों लोगों के संपर्क में आए। नौकर भी अपने परिजनों सहित अन्य लोगों से मिलते रहे। विष्णुपुरी निवासी महिपाल पांडेय ने मोहल्ले के लोगों के भी प्रभावित होने की आशंका जताई।

विपुल के फ्लैट में सबसे पहले पहुंचे कोहना थाना प्रभारी
कल्पना टावर में रहने वाले कनिका कपूर के मामा के  फ्लैट में शुक्रवार को कोहना थाना प्रभारी प्रभुकांत एक दरोगा और सिपाही के साथ पहुंचे। उनसे बात कर कनिका के यहां आने की पुष्टि की। थाना प्रभारी को बताया कि उन्हें शुक्रवार दोपहर में ही पता चला कि उनकी भांजी को कोरोना हो गया है। इससे वह भी चिंतित नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed