फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus News in Kanpur, government has decided, Kanpur will be completely sanitized

कनिका के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से कानपुर में हड़कंप, प्रदेश सरकार का फैसला, पूरा शहर होगा सैनिटाइज

Fri, 20 Mar 2020 06:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 20 Mar 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus News in Kanpur, government has decided, Kanpur will be completely sanitized
सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से कानपुर में हड़कंप मच गया है। कनिका 12 और 13 मार्च को कानपुर के विष्णुपुरी इलाके में अपने मामा विपुल टंडन और सीए मुकुल टंडन के यहां रुकी थीं।
विज्ञापन


वे मामा विपुल टंडन के विष्णुपुरी में कल्पना प्लाजा स्थित 902 नंबर फ्लैट के गृह प्रवेश कार्यक्रम में भी शामिल हुईं, जहां पर दो दर्जन से अधिक रिश्तेदारों और 100 से ज्यादा शहर के अन्य लोगों के संपर्क में रहीं।
विज्ञापन


गृह प्रवेश कार्यक्रम में कानपुर के कई बड़े चार्टर्ड एकाउंटेंट, उद्योगपति, व्यापारी, अधिकारी शामिल थे। कनिका के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पुलिस ने उनके घर को अपने कब्जे में लिया। सूचना मिलने के तीन घंटे बाद तक स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि कनिका के संपर्क में आए सैकड़ों लोग बीते एक हफ्ते में शहर में हजारों लोगों के संपर्क में आ चुके हैं। इस सूचना के बाद से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। लोग अपार्टमेंट छोड़कर जा रहे हैं। समूचे शहर में दहशत का माहौल है। उधर, प्रदेश सरकार ने समूचे कानपुर को सैनिटाइज कराने के आदेश दिए हैं।

उधर, इटावा में राजस्थान के जयपुर से लौटे एक परिवार की महिला को कोरोना के संदेह में जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया, जबकि फतेहपुर जिले के सरवनपुर क्षेत्र के एक गांव के युवक को कोरोना के संदेह में जांच कराई गई, लेकिन युवक क्षयरोग से पीड़ित निकला।

हरदोई में लखीमपुर के एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर पिहानी क्षेत्र के गांव में रह रहे उसके बेटे, भांजे, पुत्रवधू और उसके भाई को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। चारों के नमूने लेकर लखनऊ भेजा गया है। वहीं अमेरिका से लौटे शहर कोतवाली क्षेत्र के एक दंपति की भी स्क्रीनिंग की गई।

बांदा में कोरोना की आशंका पर महाराष्ट्र से लौटे एक और युवक को जिला अस्पताल से स्क्रीनिंग के बाद मेडिकल कॉलेज भेजा गया। अब मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन में भर्ती युवकों की संख्या तीन हुई। ये सभी महाराष्ट्र से लौटे हैं।

फर्रुखाबाद में भी बाहर से आए लोगों पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने विशेष नजर रखी, लेकिन अभी तक किसी मरीज के न मिलने से राहत की सांस ली। उन्नाव में जालंधर से लौटे युवक की हालत बिगड़ने पर उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया, लेकिन युवक बिना सूचना दिए ही गांव चला आया। पुरवा तहसील के एक गांव में गोवा से लौटे युवक की हालत खराब होने के बाद शुक्रवार को उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed