फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   coronavirus news, funeral in kanpur, corona Death

शर्मनाक: श्मशान पर सजीं ‘ठगने’ की दुकानें, भैरोघाट में अंतिम संस्कार के सामान में बेतहाशा लूट

Fri, 07 May 2021 09:07 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 07 May 2021 09:07 AM IST
सार

कोरोना काल में पहली बार भैरव घाट विद्युत शवदाह गृह के बाहर भी अंतिम संस्कार के सामान की चार दुकानें सज गईं हैं।

विज्ञापन
coronavirus news, funeral in kanpur, corona Death
भैरोघाट में अंतिम संस्कार के सामान में बेतहाशा लूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के लाल बंगला बाजार में 1100 के अंत्येष्टि के सामान के 7500 रुपये वसूलने का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था। इसी बीच बुधवार को भैरव घाट में भी मनमानी वसूली के मामले पता चले। कोरोना काल में पहली बार भैरव घाट विद्युत शवदाह गृह के बाहर भी अंतिम संस्कार के सामान की चार दुकानें सज गईं हैं।
विज्ञापन


दुकानदार लोगों से 1100 से लेकर 10,000 तक वसूल रहे हैं। घी भी नकली दे रहे हैं। नगर निगम चुप्पी साधे है। कई लोगों ने नगर आयुक्त से लखनऊ की तरह यहां भी अंतिम संस्कार के सामान के रेट निर्धारित करने की मांग की है।
विज्ञापन


केस-1
यशोदा नगर निवासी विकास आनंद बुधवार को अपनी मां के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कराने के लिए भैरव घाट पहुंचे। घाट के बाहर लगी ठिलिया से अंतिम संस्कार का सामान खरीदा। दुकानदार ने विकास से 6000 रुपये मांगे। लूट का एहसास होने पर विकास ने विरोध किया तो दुकानदार ने गलत हिसाब जुड़ने की बात कहते हुए उन्हें 2200 रुपये देने के लिए कहा और इतने ही रुपये लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-2
काकादेव निवासी सुधीर ने भैरोघाट विद्युतशवदाह गृह के बाहर लगी दुकान से अपने कोरोना संक्रमित पिता एसके सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कराने के लिए सामान खरीदा। दुकानदार ने उन्हें एक किलो नकली देशी घी, चंदन की लकड़ी के पांच टुकड़े, रार, शक्कर, हवन सामग्री, तिल, कपूर, शहद और गुलाब जल की शीशी देकर 4200 रुपये ऐंठ लिए, जबकि यह सामान करीब 900 रुपये का बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed