फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Coronavirus in UP: seven more corona cases found in Farrukhabad, 162 infected

Coronavirus in UP: फर्रुखाबाद में चौकी इंचार्ज व रोडवेज चालक सहित सात और पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 162 हुई

Tue, 30 Jun 2020 12:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 30 Jun 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in UP: seven more corona cases found in Farrukhabad, 162 infected
फर्रुखाबाद में दो युवक कोरोना पॉजिटिव निकले - फोटो : अमर उजाला
यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। फर्रुखाबाद जिले में सोमवार को सात और मरीज बढ़ गए। फर्रुखाबाद पुलिस विभाग की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं। शहर कोतवाली की आवास विकास चौकी इंचार्ज के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


इससे अब तक शहर कोतवाली के आठ पुलिस कर्मी पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें एक हेड मोहर्रिर की मौत हो चुकी है। बाकी का इलाज चल रहा है। इसके अलावा रोडवेज बस के चालक की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह फतेहगढ़ के मोहल्ला दाल मंडी में अकेले किराए के मकान में रहते हैं।
विज्ञापन


गांव बुढ़नामऊ निवासी युवक व उसकी दस वर्षीय बेटी के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इससे पहले इस परिवार के सेवानिवृत्त लाइब्रेरियन की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। इनका सैनिक पुत्र भी संक्रमित हो चुका है। उसका मिलेट्री हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा लालगेट निवासी 40 वर्षीय युवक के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट आई है। वहीं कायमगंज के मोहल्ला बजरिया निवासी 57 वर्षीय महिला व 35 वर्षीय युवक के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह दोनों लोग लखनऊ में हैं। इनका वहीं नमूना लिया गया था। जनपद में अब कुल 162 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 92 लोग को ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं और 63 लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed