{"_id":"5ef83940fc3402213018ea21","slug":"coronavirus-in-up-one-dead-from-corona-in-etawah-22-new-patients-found-271-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in UP: इटावा में कोरोना से एक और मौत, 13 पीएसी जवानों समेत 22 पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 271","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in UP: इटावा में कोरोना से एक और मौत, 13 पीएसी जवानों समेत 22 पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 271
Sun, 28 Jun 2020 12:14 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
13 पीएसी जवानों समेत 22 पॉजिटिव मिले
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इसके साथ ही मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। इटावा जिले में रविवार को कोरोना से एक और मौत हो गई। वहीं 13 पीएसी जवानों सहित 22 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं।
संक्रमितों में तीन धोकरन टोला के, 13 पीएसी बटालियन के, एक कांधनी, एक करमगंज, एक आरटीसी पुलिस लाइन, एक जौनाई चकननगर, एक नई कॉलोनी, एक नखासा का है। मोतीझील कॉलोनी निवासी 59 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है।
तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों से जिले में हड़कंप मचा हुआ है। इटावा जिले में अब तक 14 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। इटावा में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 271 हो गई है। जिले में जून माह में ही 200 मरीज मिले। 113 मरीज ठीक हो चुके हैं।