{"_id":"5ee83b8a8ebc3e42e67316b9","slug":"coronavirus-in-up-elderly-and-chronic-patients-being-identified-in-kanpur-division","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus In Up: कानपुर मंडल में चिन्हित किए जा रहे बुजुर्ग और क्रोनिक रोगी, तुरंत होगा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus In Up: कानपुर मंडल में चिन्हित किए जा रहे बुजुर्ग और क्रोनिक रोगी, तुरंत होगा उपचार
Tue, 16 Jun 2020 08:56 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 16 Jun 2020 08:56 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से मरने वाले लोगों में अधिकतर 60 साल की अधिक उम्र के रहे हैं या फिर डायबिटीज, हृदय रोग, अस्थमा, हाईपरटेंशन के पुराने रोगी रहे हैं। स्वास्थ्य महकमे ने अब इसी आयु वर्ग पर टार्गेट किया है। 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों और पुराने रोगियों का डाटा बैंक तैयार करके इन्हें बचाने के लिए सुरक्षा घेरा तैयार किया जा रहा है।
मंडल के सभी जिलों में इन्हें चिन्हित करने के बाद प्रतिदिन आशा के जरिये इनकी सेहत की निगरानी की जाएगी। तबियत जरा सी बिगड़ने पर तुरंत उपचार दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक कोरोना से मरे रोगियों की उम्र, बीमारियां आदि पर रिपोर्ट तैयार की है। इसके लिहाज से अब बचाव की रणनीति बनाई जा रही है।
अभी तक 60 साल से कम उम्र के ऐसे संक्रमित जिन्हें कोई रोग नहीं रहा है, वे कोरोना से ठीक हो गए हैं। इससे कम आयु के जो रोगी मरे हैं वे डायबिटीज, हाइपरटेंशन, अस्थमा, सीओपीडी, हृदय रोग, गुर्दा रोग आदि की चपेट में रहे हैं। नगर में 28 रोगियों और मंडल के दूसरे जिलों में कुल 31 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। मंडल में 1187 लोग कोरोना पॉजीटिव आए हैं।
विज्ञापन
शहर में वार्ड और ग्रामीण इलाकों में पुराने रोगियों और बुजुर्गों को चिन्हित किया जा रहा है। ब्लाक चिकित्सा प्रभारी स्थिति की मॉनीटरिंग करेंगे। उस क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता उनकी सूचना अपडेट करेंगी। अगर किसी में लक्षण हैं तो तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पर बुलाकर अन्य जांचों के साथ कोरोना की भी जांच कर ली जाएगी। पॉजीटिव निकलने पर तुरंत उपचार मिलेगा जिससे रोग घातक नहीं होगा।
डॉ. आरपी यादव, अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण