{"_id":"5eb3bbc18ebc3e909f68ec5c","slug":"coronavirus-in-up-bsc-student-corona-positive-in-jalaun-10-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र बोला- गले में दर्द है डॉक्टर साहब सैंपल ले लो, निकला पॉजिटिव, पूरा परिवार होगा क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र बोला- गले में दर्द है डॉक्टर साहब सैंपल ले लो, निकला पॉजिटिव, पूरा परिवार होगा क्वारंटीन
Thu, 07 May 2020 01:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 07 May 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
जालौन में बीएससी के छात्र में कोरोना
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जालौन में बीएससी प्रथम वर्ष का एक छात्र कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। छात्र ने दो दिन पहले ही जिला अस्पताल पहुंचकर गले में दर्द की शिकायत की थी। जिस पर उसका सैंपल जांच को भेजा गया था। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 10 हो गई है।
जिला प्रशासन के मुताबिक बुधवार रात तक जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या नौ थी। गुरुवार की सुबह ही तिलक नगर निवासी कोंच रोड स्थित एक डिग्री कालॅज का बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। छात्र ने पांच अप्रैल को ही डॉक्टरों से गले में दर्द की शिकायत की थी।
जिस पर उसका सैंपल जांच के लिए झांसी भेजा गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही छात्र के मोहल्ले में टीमों का पहुंचना शुरू हो गया। इसके बाद संपर्क के लोगों की सूची बनी और सैनिटाइज का भी काम शुरू हो गया।
विज्ञापन
सीएमओ अल्पना बरतारिया के मुताबिक, छात्र के परिवार के लोगों को भी क्वारंटीन किया जाएगा। डीएम डॉ मन्नान अख्तर ने बताया कि छात्र को फिलहाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है और उसके परिजनों व संपर्क के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनके सैंपल भी जांच को भेजे जा रहे हैं।