फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   coronavirus in up: 15 positive found in six surrounding districts including Kanpur Dehat and Kannauj

coronavirus in up :कानपुर देहात, इटावा और कन्नौज समेत आसपास के छह जिलों में मिले 15 पॉजिटिव

Sat, 04 Jul 2020 06:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 04 Jul 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in up: 15 positive found in six surrounding districts including Kanpur Dehat and Kannauj
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात, इटावा, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद और चित्रकूट जिले में 15 कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया । स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती करवाकर उनका इलाज शुरु करा दिया है । संक्रमितों में डॉक्टर, एक साल की बच्ची, महिला, आशा कार्यकर्ता, और एएनएम शामिल है । कोरोना संक्रमितों का जिलेवार विवरण पढ़ने के लिए नीचे दी गई खबर को पढ़ें ।
विज्ञापन


कानपुर देहात
जिले में शुक्रवार को सुबह कानपुर मेडिकल कालेज से आई रिपोर्ट में गजनेर कोविड अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात एक डॉक्टर और अहमदाबाद गुजरात से 30 जून को लौटा प्रवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रवासी अकबरपुर पॉलिटेक्निक में क्वारंटीन था। 30 जून को ही सैंपल लिया गया था। कोविड अस्पताल के डॉक्टर का सैंपल भी 30 जून को लिया गया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को डॉक्टर किसी काम से बस्ती जा रहे थे। रास्ते से उन्हें वापस बुलाया गया। देर शाम दोनों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 58 पहुंच गई है। इनमें से 52 प्रवासी हैं। अब तक 46 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं। एक की सैनिटाइज पीने से मौत हुई है। अब 11 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इटावा
एक साल की बालिका समेत शुक्रवार को तीन नए कोरोना पॉजिटिव मिले। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 317 हो गई है, जबकि 188 मरीज ठीक हो चुके हो चुके हैं। 115 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 14 मरीज जान गवां चुके हैं।  शुक्रवार को पॉजिटिव मिलने वालों में कटरा फतेह महमूद खां वार्ड की महिला सभासद की एक वर्ष की पौत्री शामिल है। एक दिन पूर्व महिला सभासद समेत घर के छह सदस्य पॉजिटिव मिले थे। सबसे पहले इनका बड़ा पुत्र पॉजिटिव मिला था। अन्य दो पॉजिटिव मिले लोगों में फ्रेंड्स कालोनी की 27 वर्षीय महिला व सैफई का 24 वर्षीय युवक शामिल है

कन्नौज
जिले के सौरिख इलाके में बीमार महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार के 27 लोगों को सैंपलिंग के लिए भेज दिया। हालांकि परिवार के छूटे चार लोग जरूरत पड़ने पर बाद में सैंपलिंग को भेजे जाएंगे। क्षेत्र के अढ़नापुर निवासी एक महिला पिछले एक साल से किड़नी की समस्या से जूझ रही थी। 15 जून को वह अपने पति के साथ कानपुर दवा लेने के लिए गई थी। उसके बाद वह घर आ गई।

हरदोई
जनपद के चार और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें शाहाबाद सीएचसी की एक एएनएम भी शामिल है। राहत भरी खबर ये है कि पूर्व में संक्रमित मिलने पर कोविड-19 अस्पताल मलिहामऊ में भर्ती कराए गए 15 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर छुट्टी दे दी गई है। जनपद में अब कुल संक्रमित 240 हैं, जबकि एक्टिव केस 36 हैं। 200 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और चार लोगों की मौत हुई है। सीएमओ डा. एसके रावत ने बताया कि गुरुवार देर रात आई रिपोर्ट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद में तैनात एएनएम (24) संक्रमित मिली है।

फर्रुखाबाद
शहर के मोहल्ला हाता मिंटू खां निवासी बैंक कर्मी की गत माह से बीमार चल रही पत्नी गुरुवार रात आई जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव निकली। वह 12 दिन तक शहर के दो नर्सिंगहोमों में भी भर्ती रहीं थीं। फिलहाल महिला का कानपुर के हैलेट में इलाज चल रहा है। ग्रामीण बैंक के फील्ड आफीसर की 48 वर्षीय पत्नी किडनी की बीमारी से पीड़ित है। उनके फेफड़ों में भी पानी भर गया है। 8 जून को बैंक कर्मी ने मसेनी रोड स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। फिर 10 जून को आवास विकास स्थित नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। राहत न मिलने पर वह पत्नी को 21 जून को कानपुर के हैलट ले गए। यहां उनकी कोरोना की पुष्टि हुई।  धर बैंक कर्मी, उसके तीन बेटे व चार बेटियों का शहर के लिंजीगंज सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिले में अब तक 182 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 109 मरीज ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके। सात मरीजों की मौत हो चुकी, जबकि 66 केस एक्टिव हैं।

चित्रकूट
जिले में शुक्रवार को एक आशा कार्यकर्ता की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मचा है। 344 की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि शुक्रवार को 313 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। जिले में अब 99 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। जिसमें 86 स्वस्थ्य होकर लौट आए हैं। जिले में अब मात्र 11 कोरोना एक्टिव केस हैं। 

 सीएमओ डा. विनोद कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम को मिली रिपोर्ट के अनुसार एक गांव की आशा कार्यकर्ता की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसे लेकर संबधित गांव को हॉटस्पाट बनाकर सैनिटाइज कराया गया है। जिला अस्पताल से लेकर रामनगर सीएचसी के जच्चा बच्चा वार्ड में सतर्कता बढ़ाई गई है। कुल सैंपल 5950 भेजे जा चुके हैं जिसमें 5391 की रिपोर्ट आ चुकी है। जिले में 99 पाजिटिव केस हुए हैं। सभी स्थानों पर सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed