{"_id":"5ec8b40a8ebc3e90835ddfeb","slug":"coronavirus-in-kanpur-urban-health-center-ward-boy-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in kanpur: नगरीय स्वास्थ्य केंद्र का वार्ड ब्वॉय कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in kanpur: नगरीय स्वास्थ्य केंद्र का वार्ड ब्वॉय कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप
Sat, 23 May 2020 11:00 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 23 May 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
नगरीय स्वास्थ्य केंद्र का वार्ड ब्वॉय कोरोना पॉजिटिव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में शुक्रवार को रायपुरवा के नगरीय स्वास्थ्य केंद्र के वार्ड ब्वॉय को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही शहर में अभी तक के कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 325 पर जा पहुंचा। वार्ड ब्वॉय को रामा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही परिजनों और केंद्र के स्टाफ समेत 11 लोगों को क्वॉरंटीन कराया गया है। शहर में एक्टिव केस अब 28 हो गए हैं।
डिप्टी पड़ाव निवासी 38 वर्षीय वार्ड ब्वॉय इस वक्त रायपुरवा स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात है। चमनगंज में पिछले दिनों पकड़े गए गोश्त बेचने वाले संक्रमित के घर से उसका घर सौ गज की दूरी पर है। इसके अलावा बिरहाना रोड स्थित पीली कोठी में भी उसका आना-जाना रहा है।
माना जा रहा है कि वहीं कहीं से उसे कोरोना का संक्रमण मिला है। उसका सैंपल 20 मई को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की कोविड लैब में भेजा गया था। शुक्रवार सुबह उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की 22 टीमों ने शुक्रवार को तिलकनगर, मैगजीन घाट, भैरव घाट, रिजर्व बैंक वाली गली, नवाबगंज में 1286 घरों का सर्वे किया। लोगों को कोरोना से बचाव के तरीके बताए गए। इसके साथ 159 प्रवासी श्रमिकों और हॉटस्पॉट से भी नमूने जुटाए गए।