{"_id":"61d46f47e67bd23ae214ffcd","slug":"coronavirus-in-kanpur-speed-of-infection-is-four-times-faster-47-new-infected-in-24-hours","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in kanpur: संक्रमण की रफ्तार चार गुना तेज, 24 घंटे में 47 नए संक्रमित, 96 हुए एक्टिव केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in kanpur: संक्रमण की रफ्तार चार गुना तेज, 24 घंटे में 47 नए संक्रमित, 96 हुए एक्टिव केस
Tue, 04 Jan 2022 09:32 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 04 Jan 2022 09:32 PM IST
सार
सीएमओ का कहना है कि लोग कोविड गाइडलाइन का पालन करें। मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : pixabay
विस्तार
कानपुर में कोरोना संक्रमण के फैलाव की रफ्तार करीब चार गुना बढ़ गई है। 24 घंटे के भीतर मंगलवार को 47 संक्रमित मिले हैं। सोमवार को पॉजिटिव आए थे। संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में अलर्ट जारी कर दिया है।
कोरोना के ये नए मामले 20 क्षेत्रों में मिले हैं। आईआईटी, काकादेव, स्वरूपनगर, तिलकनगर में लगातार संक्रमित मिल रहे हैं। हालांकि अभी भी एक भी ओमिक्रॉन पॉजिटिव नहीं आया है, आशंका जरूर जताई जा रही है। मंगलवार को विदेश से 40 यात्री लौटे हैं।
इनमें नौ यात्री ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से आए हैं। टीमें इनकी हिस्ट्री ले रही हैं। कोरोना के नए संक्रमित पांडुनगर, सिविल लाइंस, किदवईनगर, कैंट, पंक्षी विहार, रतनलालनगर, जाजमऊ, शास्त्रीनगर, जूही, इंदिरा नगर, उर्सला अस्पताल, यशोदानगर, मसवानपुर, न्यू आजादनगर, पनकी, हरजेंदरनगर आदि इलाकों के भी हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह ने बताया कि जो संक्रमित मिले हैं, वे मुंबई, दिल्ली से लौटे हैं। उनके संपर्क में आने वाले भी पॉजिटिव आए हैं। ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से अभी तक 600 से अधिक यात्री आ चुके हैं। इस सप्ताह जो लोग आए हैं, उनका सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच कराई जा रही है।

पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है। साथ ही रैंडम सैंपलिंग बढ़ा दी गई है। वैक्सीनेशन कवरेज भी तेज किया जा रहा है। जिन लोगों को पहली डोज नहीं लगी, उन्हें लगाई जाएगी। कोरोना के नगर में अब तक 83046 संक्रमित मिले हैं। इनमें 81045 ठीक हो गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना संदिग्ध 4581 लोगों की सैंपलिंग की है। सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। सीएमओ का कहना है कि लोग कोविड गाइडलाइन का पालन करें। मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।