फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   coronavirus in kanpur : Not a single corona case in Chamanganj, yet hotspot since a month

लॉकडाउन: चमनगंज में एक भी कोरोना का केस नहीं, फिर भी महीने भर से हॉटस्पॉट, घरों में कैद जनता

Thu, 07 May 2020 09:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 07 May 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in kanpur : Not a single corona case in Chamanganj, yet hotspot since a month
हॉटस्पॉट - फोटो : amar ujala
कानपुर के चमनगंज क्षेत्र में अभी तक एक भी कोरोना का केस नहीं आया है, इसके बाद भी क्षेत्र पिछले एक महीने से ज्यादा समय से हॉटस्पॉट घोषित है। दो दिन पहले प्रशासन ने भी कहा था कि जिन इलाकों में 21 दिन से एक भी केस नहीं आया है, उन्हें हॉटस्पॉट की सूची से बाहर करेंगे।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि अभी भी प्रशासन चमनगंज की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इलाका पूरी तरह से सील होने से उन्हें परेशानी हो रही है। हलीम प्राइमरी मस्जिद में जमातियों का मरकज होने की वजह से चमनगंज से भन्नानापुरवा तक का क्षेत्र चार अप्रैल को हॉटस्पॉट घोषित किया गया था।
विज्ञापन


एक महीने से अधिक समय हो गया है, चमनगंज भन्नानापुरवा के हॉटस्पॉट बने। यहां पर न तो पहले कभी कोई केस आया था और न ही जांच के बाद कोई संक्रमित मिला। अब इसे इलाके को हॉटस्पॉट से मुक्त कर देना चाहिए। रमजान का समय है, इलाका सील होने की वजह से परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहीरुद्दीन शाहिद, क्षेत्रीय निवासी

सबसे पहले इस इलाके को ही हॉटस्पॉट बनाया गया, जबकि यहां पर कोई मामला नहीं मिला। एक व्यक्ति पॉजिटिव आया था वह भी मुन्नापुरवा का है। इसके अलावा क्षेत्र से एक पूर्व पार्षद को फजलगंज में क्वारंटीन किया गया है। उनमें भी संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।
मोहम्मद असलम, क्षेत्रीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed